AILET 2025 Admit Card: आईलेट परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, इस लिंक पर जाकर आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड
AILET Admit Card 2025: एनएलयू दिल्ली ने आईलेट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AILET 2025 Admit Card: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU Delhi) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएलयू दिल्ली 8 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक (पेन-पेपर-आधारित मोड) ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। एनएलयू बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलबी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए AILET 2025 परीक्षा आयोजित करता है।
एडमिट कार्ड पर लिखे होंगे ये विवरण
अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड पर नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, कार्यक्रम का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा का नाम और समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे विवरण मिलेंगे।
AILET 2025 Helpline: किसी भी समस्या के समाधान के लिए यहां संपर्क करें
किसी भी अतिरिक्त सहायता के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर- 011-40787555 (सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं या ailetsupport@nludelhi.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
AILET 2025 Admit Card Download: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार AILET 2025 एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में ही प्राप्त कर सकेंगे। AILET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं।
- एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in. पर जाएं।
- उपलब्ध अभ्यर्थी लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X