NIRF Ranking 2023: आईआईटी मद्रास 5वीं बार बना सर्वश्रेष्ठ संस्थान, यहां देखें लिस्ट में और कौन-कौन शामिल
NIRF Ranking 2023: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी NIRF रैंकिंग के अनुसार IIT मद्रास ने सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा प्राप्त किया है। इसके बाद IISc बेंगलुरु और IIT दिल्ली का नंबर आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIRF Ranking 2023 Top Institutions List: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी NIRF रैंकिंग के अनुसार IIT मद्रास ने सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा प्राप्त किया है। इसके बाद IISc बेंगलुरु और IIT दिल्ली का नंबर आता है। यहां देखिए टॉप 10 में कौन-कौन शामिल?
NIRF Ranking ये है टॉप 10 संस्थानों की सूची
-
आईआईटी मद्रास
-
आईआईएससी बंगलुरू
-
आईआईटी दिल्ली
-
आईआईटी बॉम्बे
-
आईआईटी कानपुर
-
एम्स दिल्ली
-
आईआईटी खड़गपुर
-
आईआईटी रुड़की
-
आईआईटी गुवाहाटी
-
जेएनयू
इस वर्ष, NIRF ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में एक नया विषय जोड़ा है। साथ ही, आर्किटेक्चर अनुशासन का नाम बदलकर आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल, केवल चार श्रेणियां थीं- कुल मिलाकर, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अनुसंधान संस्थान और सात विषय डोमेन- इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा, वास्तुकला और दंत चिकित्सा शामिल है।
एनबीए (जो एनआईआरएफ तैयार करता है) के सदस्य सचिव अनिल कुमार नासा ने बतातया कि “हमने एनआईआरएफ की शुरुआत चार श्रेणियों के साथ की थी। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों को निर्णय लेने में मदद करना था। 8वें संस्करण के साथ, अब हमारे पास 8 विषय-विशिष्ट रैंकिंग सहित 12 श्रेणियां हैं।
भारत में टॉप 5 मेडिकल कॉलेज
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर
5. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
राज्य मंत्री (MoS) शिक्षा डॉ. राजकुमार रंजन ने NIRF रैंकिंग 2023 जारी की। यह NIRF इंडिया रैंकिंग का आठवां संस्करण है। पहला संस्करण अप्रैल 2016 में जारी किया गया था।
कमेंट
कमेंट X