{"_id":"67bd953dc89c086cbe0a1abf","slug":"nios-practical-exams-2025-class-10-and-12-practical-exam-dates-announced-see-datesheet-here-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIOS Practical Exams 2025: एनआईओएस कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित; देखें पूरी डेटशीट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIOS Practical Exams 2025: एनआईओएस कक्षा 10 और 12 प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित; देखें पूरी डेटशीट
Tue, 25 Feb 2025 03:52 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 25 Feb 2025 03:52 PM IST
सार
NIOS Practical Exams 2025: एनआईओएस कक्षा 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी और 1 अप्रैल तक चलेंगी। एनआईओएस ने इस संबंध में डेट शीट जारी कर दी है और परीक्षा के हॉल टिकट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
NIOS Class 10-12 Practical Exams 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने मार्च-अप्रैल 2025 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये प्रैक्टिकल एग्जाम 17 मार्च 2025 से शुरू होंगे और 1 अप्रैल 2025 तक चलेंगे। जिन छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है, वो आधिकारिक वेबसाइट https://sdmis.nios.ac.in/ पर जाकर विस्तृत डेट शीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
NIOS Practical Exam Date Sheet 2025: यहां देखें विस्तृत डेटशीट
| परीक्षा तिथि | सीनियर सेकेंडरी विषय/परीक्षाएं | सेकेंडरी विषय/परीक्षाएं |
|---|---|---|
| 17 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 | होम साइंस (321), बायोलॉजी (314), भूगोल (316), पेंटिंग (332), कंप्यूटर साइंस (330), मास कम्युनिकेशन (335), अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (376) | साइंस एंड टेक्नोलॉजी (212), होम साइंस (216), कर्नाटिक संगीत (243), फोक आर्ट (244) |
| 21 मार्च 2025 से 24 मार्च 2025 | रसायन शास्त्र (313), भौतिक शास्त्र (312), पर्यावरण विज्ञान (333), शारीरिक शिक्षा और योग (373), डेटा एंट्री ऑपरेशन्स (336), लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान (339), नाट्य कला (385) | पेंटिंग (225), गणित (211), हिंदुस्तानी संगीत (242), डेटा एंट्री ऑपरेशन्स (229), नाट्य कला (285) |
| 25 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 | हाउसकीपिंग (356), कैटरिंग प्रबंधन (357), खाद्य प्रसंस्करण (358), होटल फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स (360), फल और सब्जियों का संरक्षण (363), वेब डिज़ाइनिंग और डेवलपमेंट (622) | कटिंग और टेलरिंग (605), ड्रेस मेकिंग (606), ब्यूटी कल्चर और हेयर केयर (612), भारतीय कढ़ाई में प्रमाणपत्र (628), ब्यूटी थेरेपी (640) |
| 29 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 | कंप्यूटर और ऑफिस एप्लिकेशन्स (631), डेटा एंट्री ऑपरेशन्स (632), वेब डेवलपमेंट (660), आईटी एसेन्सियल्स: पीसी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (651), सीआरएम डोमेस्टिक वॉयस (661), कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली और मेंटेनेंस (663), योग सहायक (667) | हेयर केयर और स्टाइलिंग (641), हैंड और फुट केयर (642), बेकरी और कन्फेक्शनरी (256), बेसिक कंप्यूटिंग में प्रमाणपत्र (608), डेस्कटॉप पब्लिशिंग में प्रमाणपत्र (CDTP) (613), योग में प्रमाणपत्र (614), भारतीय साइन लैंग्वेज (230) |
विज्ञापन
विज्ञापन
NIOS Practical Date Sheet 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एनआईओएस प्रैक्टिकल डेटशीट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
- इसे देखें और डाउनलोड करें।
- इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X