NIOS Result 2021: डीईएलईडी व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट - voc.nios.ac.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। वे सभी जो परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, वे लॉगिन विंडो पर अपनी नामांकन आईडी का उपयोग करके परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। संस्थान ने बिहार राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के परिणामों की भी घोषणा की है। इन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट - voc.nios.ac.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। वे सभी जो परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, वे लॉगिन विंडो पर अपनी नामांकन आईडी का उपयोग करके परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
Dear Learners,
NIOS Vocational Exams Result declared - Result of July 2021 exams for Vocational courses, D. El. Ed. (Offline) and Community Health Workers program(Bihar) is declared today; Visit https://t.co/ucppx5rFXj & see the Result section under the Exams/Result menu. pic.twitter.com/Qw1k0Rea8S— NIOS (@niostwit) September 1, 2021विज्ञापन
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - voc.nios.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, NIOS परिणाम के लिए निर्दिष्ट टैब का चयन करें।
चरण 3: एक नई विंडो पर एनआईओएस नामांकन संख्या दर्ज करें।
चरण 4: लॉगिन करें और एनआईओएस परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
अभ्यर्थी नौ बार दे सकते हैं परीक्षा
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि व्यावसायिक परीक्षाएं वर्ष में दो बार अप्रैल-मई में और फिर अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की जाती हैं। एक पंजीकृत छात्र पंजीकरण अवधि के पांच वर्षों में पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए नौ अवसरों का लाभ उठा सकता है। छात्र साल भर ऑनलाइन भी प्रवेश ले सकते हैं।
क्या है एनआईओएस?
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) जिसे पहले राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (NOS) के नाम से जाना जाता था, की स्थापना नवंबर 1989 में हुई थी। इसे शिक्षा मंत्रालय (MOE), सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के अनुसरण में एक स्वायत्त संगठन के रूप में स्थापित किया गया है। एनआईओएस माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तरों पर सामान्य और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के अलावा कई व्यावसायिक, जीवन संवर्धन और समुदाय उन्मुख पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह अपने ओपन बेसिक एजुकेशन प्रोग्राम (ओबीई) के माध्यम से प्राथमिक स्तर के पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है।
कमेंट
कमेंट X