NIOS Exam 2021: नेशनल ओपन स्कूल 10वीं - 12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट जारी, यहां देखें विवरण
NIOS 10th 12th Exams : भारतीय छात्रों के लिए, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी, और विदेशी छात्रों के लिए, एनआईओएस परीक्षा 11 नवंबर से 06 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने बुधवार, 13 अक्तूबर, 2021 को भारतीय और विदेशी दोनों श्रेणी के छात्र - छात्राओं के लिए सेकेंडरी (कक्षा 10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। भारतीय छात्रों के लिए, एनआईओएस परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी, और विदेशी छात्रों के लिए, एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा 11 नवंबर से 06 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी।
The Public Exam (Theory) of NIOS for Oct-Nov 2021 for Secondary and Sr.Secondary courses is scheduled from 12 .11.2021 for All India & from 11.11.2021 for overseas learners.For details pl visit: https://t.co/qYIbmwADQu @EduMinOfIndia @dpradhanbjp @Annapurna4BJP @Drsubhassarkar pic.twitter.com/PnLKR1ab7n
— NIOS (@niostwit) October 13, 2021
ऐसा है परीक्षाओं का संक्षिप्त कार्यक्रम
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं हिंदुस्तानी संगीत के पेपर से शुरू होंगी और 15 दिसंबर, 2021 को रोजगार कौशल, उद्यमिता और कर्नाटक संगीत के पेपर के साथ समाप्त होंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 नवंबर, 2021 को संस्कृत और प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के पेपर के साथ शुरू होगी और 15 दिसंबर, 2021 को बिजनेस स्टडीज के पेपर के साथ समाप्त होंगी।
ऐसा होगा परीक्षाओं का समय
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए एनआईओएस (NIOS) सार्वजनिक परीक्षा (थ्योरी) के सभी लगभग पेपर भारतीय छात्रों के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक और विदेशी छात्रों के लिए दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे के बीच तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित किए जाएंगे।
The Public Exam (Theory) of NIOS for Oct-Nov 2021 for Secondary and Sr.Secondary courses is scheduled from 12 .11.2021 for All dia & from 11.11.2021 for overseas learners. For details pl visit https://t.co/qYIbmwSeI2 @EduMinOfIndia @dpradhanbjp @Annapurna4BJP @Drsubhassarkar pic.twitter.com/0xJ1HMqSSF
— NIOS (@niostwit) October 13, 2021
यह भी पढ़ें : College Reopeing: महाराष्ट्र में 20 अक्तूबर से फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालय और कॉलेज, टीके की दोनों डोज जरूरी
यह भी पढ़ें : ICSI CS Exam 2021: आईसीएसआई ने सीएस फाउंडेशन परीक्षा जून 2021 का रिजल्ट जारी किया, दिल्ली की श्रुति बनीं टॉपर
कमेंट
कमेंट X