फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS and MANUU Join Hands to Promote Inclusive Education

NIOS: एनआईओएस और एमएएनएनयू ने मिलाया हाथ, समावेशी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा; हर विद्यार्थी तक पहुंचेगा समान अवसर

Mon, 20 Oct 2025 09:59 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 20 Oct 2025 09:59 AM IST
सार

MANUU: एनआईओएस और एमएएनएनयू ने समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है। इस पहल से वंचित और अल्पसंख्यक समुदायों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और लचीली शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
NIOS and MANUU Join Hands to Promote Inclusive Education
एनआईओएस और एमएएनएनयू ने मिलाया हाथ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

NIOS: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS), नोएडा और मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद के बीच समावेशी और सुलभ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समारोह एमएएनएनयू के हैदराबाद परिसर में स्थित सीपीडीयूएमटी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


समझौते का उद्देश्य वंचित और पिछड़े समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना, कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश में ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो को बढ़ाना है। 
विज्ञापन


एनआईओएस के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्र ने इस मौके को खास बताते हुए कहा कि यह समझौता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर किया गया है, जो इसे और भी प्रेरणादायक बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह विश्वविद्यालय मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर है, जो देश के पहले शिक्षा मंत्री थे। यह समझौता उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed