NIOS Admit Card 2021: एनआईओएस ने पब्लिक एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें
एनआईओएस ने 3 से 12 जनवरी,2022 को होने वाले पब्लिक एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios-voc.demoDevelopment.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने शनिवार 25 दिसंबर,2021 को वोकेशनल कोर्स और एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा प्रोग्राम के पब्लिक एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इनकी परीक्षाएं 3 से 12 जनवरी,2022 के दौरान आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios-voc.demoDevelopment.com पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इसके लिए एनआईओएस ने छात्रों से सभी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा है। अपने प्रवेश पत्र के साथ उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों में पहुंचे और वह शारीरिक दूरी का भी पालन करें। प्रवेश पत्र में विभिन्न जानकारियों को साझा किया जाएगा। जिसके तहत छात्रों को वह सभी बातों को मानना होगा, जिसे एनआईओएस द्वारा उसमें बताया गया है।
3 से 12 जनवरी,2022 तक होने वाली सभी परीक्षाओं की आधिकारिक समय से जुड़ा जानकारी 21 दिसंबर,2021 को साझा की गई थी।
दस हफ्ते में आ सकता है परिणाम
एनआईओएस परीक्षा के लिए छात्र अभ्यास भी शुरू कर दें। छात्र निर्धारित टाइम टेबल के तहत अपने पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम पेपर की तिथि से आठ से दस हफ्ते के बाद घोषित किया जाएगा। छात्र वेबसाइट में जाकर सार्वजनिक परीक्षा को लेकर अन्य विवरण को भी जान सकते हैं। छात्र वेबसाइट में जाकर अध्ययन केंद्र को भी देख सकते हैं। अपने राज्य, जिले, कोर्स से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए छात्रों को अध्ययन केंद्रों से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध हो जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें।
NIOS Public Exam Admit Card 2021 के प्रवेश पत्र को ऐसे डाउनलोड करें
- एनआईओएस वोकेशनल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट nios-voc.demoDevelopment.com पर जाएं।
- होमपेज के मेन्यू में जाकर, प्रवेश पत्र नाम के टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- अपने प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X