फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Admit Card 2021 for public exam released at nios-voc.demoDevelopment.com

NIOS Admit Card 2021: एनआईओएस ने पब्लिक एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें 

Sat, 25 Dec 2021 05:53 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 25 Dec 2021 05:53 PM IST
सार

एनआईओएस ने 3 से 12 जनवरी,2022 को होने वाले पब्लिक एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios-voc.demoDevelopment.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
NIOS Admit Card 2021 for public exam released at nios-voc.demoDevelopment.com
NIOS Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने शनिवार 25 दिसंबर,2021 को वोकेशनल कोर्स और एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा प्रोग्राम के पब्लिक एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इनकी परीक्षाएं 3 से 12 जनवरी,2022 के दौरान आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios-voc.demoDevelopment.com पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इसके लिए एनआईओएस ने छात्रों से सभी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा है। अपने प्रवेश पत्र के साथ उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों में पहुंचे और वह शारीरिक दूरी का भी पालन करें। प्रवेश पत्र में विभिन्न जानकारियों को साझा किया जाएगा। जिसके तहत छात्रों को वह सभी बातों को मानना होगा, जिसे एनआईओएस द्वारा उसमें बताया गया है।

विज्ञापन

3 से 12 जनवरी,2022  तक होने वाली सभी परीक्षाओं की आधिकारिक समय से जुड़ा जानकारी 21 दिसंबर,2021 को साझा की गई थी। 


दस हफ्ते में आ सकता है परिणाम

एनआईओएस परीक्षा के लिए छात्र अभ्यास भी शुरू कर दें। छात्र निर्धारित टाइम टेबल के तहत अपने पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम पेपर की तिथि से आठ से दस हफ्ते के बाद घोषित किया जाएगा। छात्र वेबसाइट में जाकर सार्वजनिक परीक्षा को लेकर अन्य विवरण को भी जान सकते हैं। छात्र वेबसाइट में जाकर अध्ययन केंद्र को भी देख सकते हैं। अपने राज्य, जिले, कोर्स से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए छात्रों को अध्ययन केंद्रों से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध हो जाएंगी।  छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें। 

विज्ञापन

NIOS Public Exam Admit Card 2021 के प्रवेश पत्र को ऐसे डाउनलोड करें

  • एनआईओएस वोकेशनल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट nios-voc.demoDevelopment.com पर जाएं।
  • होमपेज के मेन्यू में जाकर, प्रवेश पत्र नाम के टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे जांचें और डाउनलोड करें।
  • अपने प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed