TSPSC Paper Leak: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, नौ लोग गिरफ्तार
TSPSC Paper Leak: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के दो कर्मियों सहित नौ लोगों को हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TSPSC Paper Leak 2023 : तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के दो कर्मियों सहित नौ लोगों को हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये कथित रूप से TSPSC के सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने में शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चार हार्ड ड्राइव, तीन लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में पी प्रवीण कुमार (32 वर्षीय) टीएसपीएससी में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ), ए राजा शेखर (35 वर्षीय), टीएसपीएससी में नेटवर्क प्रशासक, रेणुका (35 वर्षीय) एक स्कूल शिक्षक, एल ढाक्या (38 वर्षीय) एक तकनीकी सहायक, के राजेश्वर (33 वर्षीय), के नीलेश नायक (28 वर्षीय), पी गोपाल नायक (29 वर्षीय), के श्रीनिवास (30 वर्षीय) और के राजेंद्र नायक (31 वर्षीय) आदि शामिल हैं।
Nine people held in Telangana State Public Service Commission (TSPSC) paper leak case: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) March 13, 2023
मीडिया से मुखातिब होते हुए डीसीपी दक्षिण-पश्चिम किरण खरे ने कहा कि टीएसपीएससी के एएसओ प्रवीण कुमार ने राजा शेखर से संपर्क किया, जो एक नेटवर्क प्रशासक होने के नाते नामपल्ली में टीएसपीएससी कार्यालय के कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी रखते थे। 2017 से TSPSC में काम करने वाले प्रवीण ने सहायक अभियंता (सिविल) के प्रश्न पत्र के लिए राजा शेखर से संपर्क किया और दोनों कंप्यूटर में हैक करके TSPSC के गोपनीय खंड से पेपर प्राप्त करने में सफल रहे।
डीसीपी दक्षिण-पश्चिम किरण खरे ने बताया कि उन्होंने प्रश्न पत्र को कंप्यूटर से एक पेन-ड्राइव में स्थानांतरित कर दिया और बाद में इसे रेणुका और उनके पति ढाक्या को सौंप दिया, जिन्होंने उन्हें दो मार्च को शुरू में पांच लाख रुपये और छह मार्च को पांच लाख रुपये का भुगतान किया था।
कमेंट
कमेंट X