NIMCET 2024: आज बंद होगी निमसेट काउंसलिंग के विशेष दौर की विस्तारित पंजीकरण विंडो, तुरंत करें आवेदन
NIMCET Counselling 2024: निमसेट काउंसलिंग के विशेष दौर में शामिल होने के लिए पंजीकरण की विस्तारित समयसीमा कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें और विकल्प जमा कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIMCET 2024 Counselling: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) ने एनआईटी एमसीए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NIMCET 2024) काउंसलिंग के स्पेशल राउंड के लिए पंजीकरण की समयसीमा को विस्तारित किया था। समयसीमा को विस्तारित करते हुए एनआईटी जमशेदपुर ने उम्मीदवारों को 28 जुलाई, सुबह 10 बजे तक पंजीकरण करने का मौका दिया था।
जिन भी उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है लेकिन अभी तक काउंसलिंग के स्पेशल दौर के लिए आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in के माध्यम से पंजीकरण कर लें। गौरतलब है कि सुबह 10 बजे विस्तारित पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी।
आज ही भरना होगा रिक्त सीटों के लिए विकल्प
NIMCET 2024 स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवारों को रिक्त सीटों के लिए विकल्प भी आज ही भरने होंगे। इसके लिए दोपहर 3 बजे तक की मोहलत दी गई है।
सभी पात्र अभ्यर्थियों को, जिनमें अनुपस्थित अभ्यर्थी, नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थी, जिनके आवेदन रद्द हो गए थे या जिन्होंने मुख्य काउंसलिंग के लिए भुगतान नहीं किया था, काउंसलिंग के विशेष चरण में भाग लेने की अनुमति है।
इतना है पंजीकरण शुल्क
निमसेट विशेष राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा और भाग लेने की अपनी इच्छा की पुष्टि करनी होगी।
आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट
निमसेट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए -
- एडमिट कार्ड
- रैंक कार्ड
- जन्म तिथि प्रमाण अर्थात कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 10वीं, 12वीं की अंकतालिका और उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाणपत्र
- 4 नवीनतम पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
कमेंट
कमेंट X