NIMCET 2024: निमसेट काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, देखें महत्वपूर्ण तिथियों की लिस्ट
NIMCET 2024: एनआईटी जमशेदपुर ने निमसेट काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIMCET 2024 Counselling: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने आज, एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग (NIMCET Counselling 2024) के राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in. के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को निमसेट सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
12 जुलाई तक पूरी करें सेल्फ रिपोर्टिंग
एनआईएमसीईटी के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान का पहला दौर 9 जुलाई से शुरू होगा। उम्मीदवारों को 12 जुलाई तक अपने दस्तावेज उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सेल्फ रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी।
निमसेट काउंसलिंग में भाग लेने वाले कॉलेज
उम्मीदवार नीचे निमसेट काउंसलिंग में भाग लेने वाले कॉलेजों की लिस्ट देख सकते हैं-
- एनआईटी अगरतला
- एमएनएनआईटी इलाहाबाद
- मैनिट भोपाल
- एनआईटी जमशेदपुर
- एनआईटी कुरुक्षेत्र
- एनआईटी पटना
- एनआईटी रायपुर
- एनआईटीके सुरथकल
- एनआईटी तिरुचिरापल्ली
- एनआईटी वारंगल
- आईआईआईटी भोपाल
निमसेट काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में निमसेट काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं -
| निसमेट काउंसलिंग प्रथम चरण सीट आवंटन | 8 जुलाई |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग का पहला दौर और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान | 9 से 12 जुलाई |
| निसमेट काउंसलिंग दूसरे दौर की सीट आवंटन | 13 जुलाई |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग का दूसरा दौर और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान | 15 से 17 जुलाई |
| निसमेट काउंसलिंग तीसरे दौर का सीट आवंटन | 18 जुलाई |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग का तीसरा दौर (केवल नए आवंटियों के लिए तथा आंशिक प्रवेश शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन संस्थान में प्रवेश के लिए उपलब्ध) | 19 से 22 जुलाई |
| रिक्त सीटों की घोषणा | 23 जुलाई |
| विशेष दौर परामर्श | 24 से 26 जुलाई |
कमेंट
कमेंट X