फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIMCET 2024 counselling registration begins today, List of participating colleges

NIMCET 2024: निमसेट काउंसलिंग के लिए आज से करें पंजीकरण, यहां देखें भाग लेने वाले कॉलेजों की लिस्ट

Sat, 29 Jun 2024 11:41 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

NIMCET Counselling 2024: एनआईटी जमशेदपुर आज, 29 जून से एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। काउंसलिंग के पहले दौर के सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 8 जुलाई को की जाएगी।
 

विज्ञापन
NIMCET 2024 counselling registration begins today, List of participating colleges
NIMCET 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

NIMCET 2024 Counselling: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर आज, 29 जून से एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (nimcet.admissions.nic.in.) के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर एनआईएमसीईटी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

5 जुलाई तक करें पंजीकरण

शेड्यूल के अनुसार, निमसेट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक 5 जुलाई, 2024 तक सक्रिय रहेगा। काउंसलिंग के पहले दौर के सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 8 जुलाई को की जाएगी। निमसेट काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

NIMCET 2024 में भाग लेने वाले कॉलेज

जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नीचे भाग लेने वाले कॉलेजों की सूची देख सकते हैं।

  • एनआईटी अगरतला
  • एमएनएनआईटी इलाहाबाद
  • मैनिट भोपाल
  • एनआईटी जमशेदपुर
  • एनआईटी कुरुक्षेत्र
  • एनआईटी पटना
  • एनआईटी रायपुर
  • एनआईटीके सुरथकल
  • एनआईटी तिरुचिरापल्ली
  • एनआईटी वारंगल
  • आईआईआईटी भोपाल


एनआईएमसीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान का पहला दौर 9 जुलाई से शुरू होगा। उम्मीदवारों को 12 जुलाई तक अपने दस्तावेज उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सेल्फ रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed