{"_id":"685807e8cdeddc373609bfc0","slug":"nift-final-result-2025-ug-and-pg-results-declared-at-exams-nta-ac-in-nift-here-s-how-to-download-scorecard-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIFT Final Result 2025 OUT: निफ्ट यूजी और पीजी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIFT Final Result 2025 OUT: निफ्ट यूजी और पीजी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Sun, 22 Jun 2025 07:12 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 22 Jun 2025 07:12 PM IST
सार
NIFT Result 2025 OUT: निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्सेज के लिए घोषित कर दिया गया है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिंग का ताजा अपडेट जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें...
विज्ञापन
NIFT Final Result 2025
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIFT Final Result 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट जी, पीजी और पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित स्टेज 2 परीक्षा के बाद जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड exams.nta.ac.in/NIFT पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
NIFT 2025: कितने छात्रों ने हिस्सा लिया?
निफ्ट 2025 स्टेज 1 परीक्षा के लिए कुल 17,974 यूनिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 31,061 टेस्ट एंट्रीज दर्ज की गईं। इस दौरान परीक्षार्थियों ने GAT (General Ability Test) और CAT (Creative Ability Test) में हिस्सा लिया। स्टेज 1 का रिजल्ट 24 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था और उम्मीदवारों को प्रोग्राम और कैटेगरी वाइज 1:4 के अनुपात में स्टेज 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
विज्ञापन
स्टेज 2 में क्या हुआ?
स्टेज 2 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए यूजी उम्मीदवारों ने सिचुएशन टेस्ट, स्टूडियो टेस्ट और हाथों से किए जाने वाले प्रैक्टिकल मूल्यांकन में भाग लिया। यह मूल्यांकन एक जूरी द्वारा ऑन-स्पॉट किया गया जो कि एनटीए और निफ्ट द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए मानकों के अनुसार था।
विज्ञापन
पीजी प्रोग्राम्स के लिए 1,973 उम्मीदवारों ने स्टेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1,519 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इंटरव्यू में कैंडिडेट्स का मूल्यांकन करियर ओरिएंटेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, जनरल अवेयरनेस और प्रोग्राम की उपयुक्तता जैसे मापदंडों पर किया गया, जो कुल 100 अंकों पर आधारित था।
यूजी कोर्सेज के लिए 10,869 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिनमें से 8,859 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस तरह 81.51% की उपस्थिति दर्ज की गई।
यूजी कोर्सेज के लिए 10,869 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिनमें से 8,859 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस तरह 81.51% की उपस्थिति दर्ज की गई।
NIFT कट-ऑफ 2025 और काउंसलिंग अपडेट
रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही निफ्ट काउंसलिंग की तारीखें भी आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in/admission पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कट-ऑफ, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट अलॉटमेंट की किसी भी सूचना से चूक न जाएं।NIFT 2025 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाएं।
- होमपेज पर “NIFTEE 2025 - Click here to download final score card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करके रखें।
कमेंट
कमेंट X