फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIFT entrance test admit card to be released for all academic programmes today January 15

NIFT Admit Card 2023: आज जारी होगा निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 15 Jan 2023 11:45 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 15 Jan 2023 11:45 AM IST
सार

NIFT 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) आज यानी 15 जनवरी 2023 को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए ए़डमिट कार्ड जारी करेगा। 
 

विज्ञापन
NIFT entrance test admit card to be released for all academic programmes today January 15
NIFT, NIFT exam 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

NIFT 2023 Admit Card 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) आज स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- niftadmissions.in के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा।  इनमें बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ डिजाइन और मास्टर्स ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी निफ्ट 2023 एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइटों  nift.ac.in और niftadmissions.in पर ऑनलाइन एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन

NIFT 2023 यूजी और पीजी प्रवेश परीक्षा पांच फरवरी को

निफ्ट पांच फरवरी, 2023 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में सभी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 जनवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में प्रवेश पोर्टल पर अपने पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र देख सकेंगे। लिखित प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

NIFT 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट Nift.ac.in या niftadmissions.in पर जाएं
  • होम पेज पर, ऑनलाइन सीबीटी निफ्ट 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अगली विंडो पर, रोल नंबर, जन्म तिथि और ईमेल आईडी सहित क्रेडेंशियल डालें।
  • अब सबमिट करें और NIFT 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed