NIFT Exam 2025: निफ्ट प्रवेश परीक्षा कल, इससे पहले एनटीए ने आधार के संबंध में जारी की जरूरी अधिसूचना; पढ़ें
NIFT Exam 2025: एनटीए निफ्ट प्रवेश परीक्षा कल आयोजित करनो वाला है। परीक्षा से पहले एजेंसी ने आधार के संबंध में एक जरूरी अधिसूचना जारी की है। एजेंसी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी को आयोजित करेगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIFT Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। आधाकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल आधार कार्ड भी लाना होगा।
एडवाइजरी में क्या लिखा हैं?
- परीक्षा प्रक्रिया के दौरान आधार सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड अवश्य लाना होगा। शुरुआत में अंगूठे के निशान के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
- अगर कोई विसंगति पाई जाती है, तो आईरिस स्कैनिंग की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उनका सत्यापन वैकल्पिक तरीकों से किया जाएगा और इसे अपवाद प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा ।
- परीक्षा के दिन,रिपोर्टिंग समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचें। यदि आप केंद्र के गेट बंद होने के समय के बाद रिपोर्ट करते हैं, तो आपको परीक्षण स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) और मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) दोनों कार्यक्रमों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के दो सेट लाने होंगे।
- केंद्र पर पहुंचने से पहले, उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा, फोटो चिपकाना होगा और प्रवेश पत्र पर उचित स्थान पर अंगूठे का निशान लगाना होगा। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्पष्ट है और धुंधला नहीं है।
अपने साथ केवल इन वस्तुओं को लेकर जाएं
- पारदर्शी पानी की बोतल
- एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) के साथ एडमिट कार्ड (ए4 आकार के कागज पर एक स्पष्ट प्रिंटआउट)
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- मूल वैध आईडी प्रमाण
- एक साधारण पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन/पेंसिल/इरेजर
परीक्षा तिथि
निफ्ट प्रवेश परीक्षा- 2025 हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में देश को 81 शहरों में स्थित लगभग 92 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)/ पेपर आधारित टेस्ट (PBT) दोनों मोड आयोजित होंगी।
निफ्ट 2025 परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी, 2025 को दो पालियों में किया जाएगा। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X