फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIFT city slip 2025 out at exams.nta.ac.in/NIFT; check exam date and time

NIFT City Slip 2025: निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, देखें कहां होगा आपका एग्जाम

Fri, 31 Jan 2025 01:50 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 31 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

NIFT City Slip 2025 Out: एनटीए ने निफ्टी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि आपकी परीक्षा कहां होगी।

विज्ञापन
NIFT city slip 2025 out at  exams.nta.ac.in/NIFT; check exam date and time
NIFT City Slip 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

NIFT City Slip 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज 31 जनवरी को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (NIFT) 2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (exams.nta.ac.in) के माध्यम से निफ्ट परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "परीक्षा शहर के आवंटन की अग्रिम सूचना वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NIFT/ पर डाल दी गई है।"
 

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करना 22 नवंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक
विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (लागू आवेदन शुल्क के अतिरिक्त) 7 जनवरी 2025 से 9 जनवरी 2025 तक
आवेदन पत्र के विवरण में सुधार 10 जनवरी 2025 से 12 जनवरी 2025 तक
परीक्षा कार्यक्रम की तिथि 9 फरवरी 2025

इस दिन होगी परीक्षा

निफ्ट 2025 परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी, 2025 को दो पालियों में किया जाएगा। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षण एजेंसी ने कहा कि, "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह NIFTEE- 2025 के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र के शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है। NIFTEE- 2025 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध "निफ्ट (यूजी पीजी): शहर की सूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  • निफ्ट शहर सूचना पर्ची 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब आप देखें कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed