NID DAT Admit Card 2025: डीएटी एमडीईएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 3 मार्च से होंगे एग्जाम
NID DAT Admit Card 2025 Out: एनआईडी ने एमडीईएस मेन 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NID DAT Admit Card 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने एनआईडी एमडीईएस मेन 2025 के लिए डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT 2025) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जनवरी में आयोजित एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (admissions.nid.edu) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें है। मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईडी डीएटी मेन्स 2025 परीक्षा 3 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। संस्थान ने 5 जनवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी और रिजल्ट 17 फरवरी को घोषित किए गए थे।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) एनआईडी अहमदाबाद, एनआईडी आंध्र प्रदेश, एनआईडी हरियाणा, एनआईडी मध्य प्रदेश और एनआईडी असम में बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) आयोजित करता है, साथ ही एनआईडी अहमदाबाद, गांधीनगर और बेंगलुरु में मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) कार्यक्रम भी आयोजित करता है।
इसके अलावा, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षाएं 30 जून से शुरू होंगी। छात्रों को 28 जून तक योग्यता परीक्षा में शामिल होना होगा और परिणाम 31 जुलाई तक जमा करना होगा।
प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (admissions.nid.edu) पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध NID DAT MDes एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे ईमेल पता और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- NID DAT एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें उल्लिखित विवरण देखें और भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X