NExT Deferred: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने टाला नेशनल एग्जिट टेस्ट, जानें क्या है नया अपडेट
NExt Examination has been Deferred: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देसी और विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित की जाने वाली अनिवार्य स्क्रीनिंग और लाइसेंस परीक्षा नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) को स्थगित करने की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NExt Examination has been Deferred: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देसी और विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित की जाने वाली अनिवार्य स्क्रीनिंग और लाइसेंस परीक्षा नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) को स्थगित करने की घोषणा की है।
फोर्डा इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि हम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया व अनिल राधा आदित्य को मौजूदा स्थिति को सुलझाने और सही समय पर कदम उठाने में उनकी तत्परता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
We thank @MoHFW_INDIA and @mansukhmandviya & @ianilradadiya sir for their promptness in resolving the situation at hand and stepping in at the right time.
— FORDA INDIA (@FordaIndia) July 13, 2023
We hope the upcoming draft is much more student friendly and rationale (for all IMGs & FMGEs).
We are working closely… pic.twitter.com/4vkgeZwp75
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर में दिया था संकेत
इससे पहले एम्स रायपुर के एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की थी कि नेक्स्ट एग्जाम एमबीबीएस 2019 बैच की जगह 2020 बैच से लागू किया जाएगा। इसका अभिप्राय था कि नेक्स्ट 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत से अमल में आएगा और तब तक नीट पीजी परीक्षा और एफएमजीई का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
वहीं, इससे पहले विभिन्न राज्यों और स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण और नेक्स्ट के लिए आवेदन की पात्रता मानदंड में भेदभाव और एकसमान नियमों के विरोध में मेडिकल छात्रों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। जिसके बाद फोर्डा इंडिया मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से दखल देने की मांग की थी।
कमेंट
कमेंट X