फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   New Year 2025 starting with a holiday; Schools will remain closed for so many days in January

School Holiday: छुट्टी से हो रही नए साल की शुरुआत, छात्रों की रहेगी मौज; जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 31 Dec 2024 06:20 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 06:20 AM IST
सार

Winter Vacation: नए साल की शुरुआत छात्रों के लिए मौज से भरी होने वाली है, क्योंकि ज्यादातर राज्यों में नव वर्ष की शुरुआत छुट्टियों के साथ हो रही है। जनवरी में छात्रों को करीब 15 से 17 छुट्टियां मिलने वाली हैं।
 

विज्ञापन
New Year 2025 starting with a holiday; Schools will remain closed for so many days in January
जनवरी 2025 में स्कूल की छुट्टियां (Winter Vacation, School Closed) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

School Holiday in January 2025: दुनियाभर में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। नए साल का जश्न स्कूलों में छुट्टी के साथ मनाया जाएगा। 01 जनवरी, 2025 को कई कार्यालय भी बंद रहेंगे। साल के पहले महीने, यानी जनवरी 2025 में, स्कूल-कॉलेज के बच्चों को भरपूर छुट्टियां मिलने वाली हैं। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में साल 2025 की शुरुआत विंटर वेकेशन के साथ होगी।

विज्ञापन

New Year 2025 starting with a holiday; Schools will remain closed for so many days in January
School Closed - फोटो : freepik

स्कूली बच्चों को मिलेंगी 15 से अधिक छुट्टियां

नए साल के स्वागत में अब बहुत कम समय बचा है। स्टूडेंट्स नए साल का हॉलिडे कैलेंडर चेक कर रहे हैं। जनवरी 2025 में स्कूली बच्चों को 15 से अधिक छुट्टियां मिलेंगी। इन दिनों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट है। बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। साल की शुरुआत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे विंटर वेकेशन बढ़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, जनवरी 2025 में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year 2025 starting with a holiday; Schools will remain closed for so many days in January
छुट्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Holidays in January 2025: जनवरी में छुट्टियों

जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसका अर्थ है कि 01 जनवरी को नए साल की शुरुआत स्कूलों में छुट्टी के साथ होगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में 15 जनवरी 2025 तक विंटर वेकेशन रहेगा और स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे। राजस्थान में स्कूल 5 जनवरी (रविवार) तक बंद रहेंगे। हालांकि, ठंड अधिक होने पर विंटर वेकेशन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

New Year 2025 starting with a holiday; Schools will remain closed for so many days in January
School Holiday in January 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

January 2025 Holiday Calendar: जनवरी का अवकाश कैलेंडर

तिथि अवसर/कारण छुट्टी का प्रकार
01 जनवरी नए साल का दिन विंटर वेकेशन
02-15 जनवरी ठंड और शीतलहर (विंटर वेकेशन) विंटर वेकेशन
17 जनवरी गुरु गोबिंद सिंह जयंती सार्वजनिक अवकाश
26 जनवरी गणतंत्र दिवस सार्वजनिक अवकाश

New Year 2025 starting with a holiday; Schools will remain closed for so many days in January
जनवरी 2025 में दो प्रमुख सार्वजनिक छुट्टियां - फोटो : freepik

जनवरी में विशेष छुट्टियां

जनवरी 2025 में विंटर वेकेशन के अलावा दो प्रमुख सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी। 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। स्टूडेंट्स और ऑफिस प्रोफेशनल्स इस दिन छुट्टी का उपयोग कर 17, 18 और 19 जनवरी को लॉन्ग वीकेंड के रूप में प्लान बना सकते हैं। इसके बाद, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा। हालांकि, यह दिन रविवार पड़ने के कारण इसका खास लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed