फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   New technologies, innovation and startups will define India's future growth: Minister Piyush Goyal

Bengaluru: भारत अब नौकरी खोजने वाला नहीं, देने वाला देश बनेगा, तकनीक निभाएगी अहम भूमिका; बोले पीयूष गोयल

Sat, 05 Jul 2025 03:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 03:30 PM IST
सार

Bengaluru: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नई तकनीकें भारत की विकास यात्रा को आकार देंगी। उन्होंने कहा कि भारत नौकरी मांगने वाले देश से नौकरी देने वाला देश बन रहा है और टेक्नोलॉजी इसमें अहम भूमिका निभा रही है।
 

विज्ञापन
New technologies, innovation and startups will define India's future growth: Minister Piyush Goyal
Piyush Goyal - फोटो : ANI

विस्तार

Bengaluru: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि आने वाले वर्षों में भारत की विकास यात्रा को नई तकनीकें परिभाषित करेंगी। गोयल आईआईटी मद्रास एलुमनी एसोसिएशन के संगम 2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "आपका विज्ञान, आपकी तकनीक, देश के इस जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम, रिसर्च और इनोवेशन के साथ मिलकर भविष्य की भारत की विकास कहानी को आकार देंगे।"

विज्ञापन


गोयल ने कहा कि भारत अब एक ऐसा देश बन रहा है जो नौकरियां मांगने वाला नहीं, बल्कि देने वाला है। उन्होंने कहा, "हमने भी स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स और अन्य पहलों के जरिए स्टार्टअप इकोसिस्टम का हिस्सा बनने की कोशिश की है। इसमें आईआईटी मद्रास जैसे संस्थानों का योगदान भी अहम है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की नीतियां भविष्य के लिए तैयार देश बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं - ऐसा देश जो तकनीक को अपनाए, काम और जीवन के नए तरीकों को अपनाए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में अग्रणी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की सीढ़ी चढ़ने में मदद करेंगी ये तकनीकें

गोयल ने कहा, "हम नई तकनीकों से पीछे नहीं हटते। हमें विश्वास है कि ये तकनीकें हमें विकास की सीढ़ी चढ़ने में मदद करेंगी। इन तकनीकों को हमारे विनिर्माण, व्यापार और सेवा क्षेत्रों में शामिल करना हमें मजबूती दे रहा है और यही हमें दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहा है।"

उनके अनुसार, इन प्रयासों से भारत वैश्विक व्यापार की मंदी के रुझान से अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी लगातार बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed