{"_id":"5dda1e7f8ebc3e547b5e82c7","slug":"new-iim-in-india-central-govt-set-to-approve-indian-institute-of-management-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को मिलेगा नया आईआईएम, यहां खुलने जा रहा है भारतीय प्रबंधन संस्थान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
देश को मिलेगा नया आईआईएम, यहां खुलने जा रहा है भारतीय प्रबंधन संस्थान
Sun, 24 Nov 2019 11:39 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को जल्द ही एक और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM - Indian Institute of Management) मिलने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय (MHRD - Ministry of Human Resource and Development) ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंत्री द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इसे मंत्रीमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
ये नया आईआईएम तेलंगाना में खुलने जा रहा है। आंध्र प्रदेश से अलग होने के करीब पांच साल बाद तेलंगाना में आईआईएम का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
बता दें कि राज्य की ओर से कई मामलों में केंद्र सरकार से जल्द फैसला लेने की गुजारिश की गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO - Prime Minister's Office) ने मंत्रालय को प्रस्ताव पर तेजी से काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : 2021 से देशभर में स्कूल की परीक्षाएं खत्म करेगी सरकार, जानें क्या है तैयारी
विज्ञापन
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून (Andhra Pradesh Reorganisation Act) के तहत राज्य में एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT - Indian Institute of Technology), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT - National Institute of Technology), भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), केंद्रीय विश्वविद्यालय, पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, आईआईआईटी (IIIT) और आईआईएसईआर (IISER) खोले जाने हैं। वहीं तेलंगाना में एक जनजातीय विश्वविद्यालय और हॉर्टीकल्चर विश्वविद्यालय खोले जाने हैं। कानून के तहत तेलंगाना में आईआईएम का कोई वादा नहीं किया गया था। लेकिन इसे बदला जा रहा है।
ये भी पढ़ें : जानिए देश के सबसे युवा जज को, 21 साल की उम्र में कोर्टरूम में सुनाएंगे फैसला
2014 से अब तक देश में सात नए भारतीय प्रबंधन संस्थान खोले जा चुके हैं। ये आईआईएम महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खोले गए हैं।
हाल ही में आईआईएम इंदौर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उनके छात्रों का समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट हो चुका है। इस बार छात्रों को औसतन 1.68 लाख रुपये की स्टाइपेंड दो महीने की इंटर्नशिप के लिए मिले हैं। ये पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। इतना ही नहीं, एक बहुराष्ट्रीय कंपनी ने यहां के छात्र को दो महीने के लिए चार लाख रुपये स्टाइपेंड का ऑफर दिया है।
कमेंट
कमेंट X