{"_id":"67b54a36e4b0c184160a27cf","slug":"new-education-policy-cbse-exam-twice-in-year-education-ministry-draft-to-invite-suggestions-hindi-news-updates-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Exams: साल में दो बार होगी सीबीएसई की परीक्षा, सुझावों के लिए 24 तक सार्वजनिक होगा परीक्षा का नया मसौदा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Exams: साल में दो बार होगी सीबीएसई की परीक्षा, सुझावों के लिए 24 तक सार्वजनिक होगा परीक्षा का नया मसौदा
Wed, 19 Feb 2025 08:34 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:34 AM IST
सार
अब सीबीएसई की परीक्षा साल में दो बार होगी। इसका मकसद विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त शिक्षा का वातावरण बनाना है। सुझावों के लिए 24 फरवरी तक परीक्षा का नया मसौदा सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)2020 के तहत विद्यार्थियों को परीक्षाओं के तनाव से दूर करने के मकसद से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव का फैसला किया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं साल में दो बार होगी। खास बात यह है कि साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का मसौदा सुझावों के लिए 24 फरवरी तक अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रों, शिक्षाविदों से सुझावों के सार्वजनिक किया जाएगा। इसमें मिले सुझावों पर आगे की रूपरेखा तय होगी।
विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त शिक्षण वातावरण बनाने की पहल
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सोमवार को सीबीएसई ने साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का प्रेजेंटेशन दिया है। सीबीएसई बोर्ड का इसी अप्रैल में नया सत्र शुरू होगा। इसके आसपास बोर्ड की ओर से साल में दो बार दसवीं और 12वीं परीक्षा की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त शिक्षण वातावरण बनाना सरकार का फोकस रहा है। परीक्षा सुधार की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। यह सुधार एनईपी 2020 के प्रमुख प्रावधानों के कार्यान्वयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

कमेंट
कमेंट X