Rekha Gupta: कितना पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता? डीयू से बीकॉम और सीसीएस विश्वविद्यालय से हासिल की है ये डिग्री
Rekha Gupta: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई है। वह दिल्ली के सीएम का पद संभालेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शैक्षिक योग्यता क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi New CM: भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद (Delhi CM 2025) के उम्मीदवार के रूप में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम की घोषणा कर दी है। अब दिल्ली की कमान उनके हाथों में होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाली वह चौथी महिला होंगी। वहीं, देश में मौजूदा मुख्यमंत्रियों में वह इकलौती महिला होंगी। आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शैक्षिक योग्यता क्या है।
मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं
रेखा गुप्ता का मूल निवास हरियाणा के जींद जिले में है, लेकिन वे मात्र दो वर्ष की आयु में दिल्ली आ गई थीं और तभी से यहीं रह रही हैं। उनकी पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। छात्र जीवन के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं, और इसी संगठन के माध्यम से उन्होंने राजनीति में सक्रिय रूप से योगदान देना शुरू किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Rekha Gupta Education: रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई दौलत राम कॉलेज से पूरी की। इसके अलावा, लॉ की पढ़ाई उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से की है।
राजनीतिक सफर कैसा रहा?
रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्ष 1996-97 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव बनीं और बाद में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली।
2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, एमसीडी की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। अब, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X