फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEP 2020: Skill-Based Education Introduced in Class 11 12 Curriculum, Education Minister Pradhan Announces

NEP 2020: कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम में शामिल होगी स्किल आधारित शिक्षा, केंद्रीय मंत्री प्रधान ने किया एलान

Sun, 21 Sep 2025 02:29 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 21 Sep 2025 02:29 PM IST
सार

Skill Based Learning: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सरकार कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम में स्किल आधारित शिक्षा शामिल करने की योजना बना रही है। एनईपी 2020 की सिफारिशों के तहत यह पहल छात्रों को योग्य और सक्षम बनाने के लिए की जाएगी।

विज्ञापन
NEP 2020: Skill-Based Education Introduced in Class 11 12 Curriculum, Education Minister Pradhan Announces
Dharmendra Pradhan - फोटो : ANI

विस्तार

Skill Based Education Class 11-12: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को यहां आईआईटी मद्रास में आयोजित दक्षिणपथ समिट 2025 में घोषणा की कि सरकार कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम में स्किल आधारित शिक्षा शामिल करने की योजना पर काम कर रही है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप की जा रही है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शिक्षा की परंपरागत प्रणाली केवल सर्टिफिकेट और डिग्री पर केंद्रित थी, जबकि अब छात्रों को योग्य और सक्षम बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि हमें डिग्री और सर्टिफिकेशन दोनों चाहिए, लेकिन साथ ही छात्रों को सक्षम भी बनाना होगा।”

विज्ञापन

आधिकारिक विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल

प्रधान ने बताया कि उनकी मंत्रालय कक्षा 6 से ही स्किल आधारित शिक्षा को शामिल करने पर काम कर रहा है। पहले यह शिक्षा वैकल्पिक थी, लेकिन अब इसे आधिकारिक विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने NEP 2020 की एक मुख्य सिफारिश को उद्धृत करते हुए कहा, “स्किल आधारित शिक्षा के माध्यम से हम छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान देंगे, बल्कि उन्हें व्यावहारिक और व्यावसायिक क्षमता से भी लैस करेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल से छात्रों में व्यावहारिक कौशल, समस्या सुलझाने की क्षमता और उद्योग-आधारित दक्षताएं विकसित करने में मदद मिलेगी, जिससे उनका करियर और रोजगार की संभावनाएं बेहतर होंगी। सरकार का यह कदम शिक्षा प्रणाली में गहन सुधार और छात्रों को कौशलयुक्त, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed