फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEP 2020: Four Foreign Universities to Open Campuses in Noida, Greater Noida, Mumbai and Bengaluru

NEP 2020: देश में खुलेंगे चार विदेशी विश्वविद्यालय; नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मुंबई और बंगलूरू में खुलेगा कैंपस

Wed, 30 Jul 2025 07:41 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Jul 2025 07:41 AM IST
सार

Foreign University Campus: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में इन चार विदेशी विश्वविद्यालयों को अपना पहला कैंपस भारत में खोलने की अनुमति दी गई है। भारत में कुल 11 विदेशी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी हो चुका है, शेष चार की प्रक्रिया अभी जारी है।

विज्ञापन
NEP 2020: Four Foreign Universities to Open Campuses in Noida, Greater Noida, Mumbai and Bengaluru
Four Foreign Universities Campuses in India - फोटो : X (@dpradhanbjp)

विस्तार

Foreign Universities in India: विद्यार्थियों को अब भारत में रहते हुए ही विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। 15 विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस खोलने जा रहे हैं। इनमें चार विश्वविद्यालयों के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मुंबई और बंगलूरू में कैंपस खुलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालय हैं, जिनमें वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी नोएडा, ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी बंगलूरू और ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी मुंबई के पास अपना कैंपस खोलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर मंगलवार को भारत में कैंपस खोलने का आशय पत्र जारी किया गया।

विज्ञापन

चार विदेशी विश्वविद्यालयों को कैंपस खोलने की अनुमति

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में इन चार विदेशी विश्वविद्यालयों को अपना पहला कैंपस भारत में खोलने की अनुमति दी गई है। ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के कैंपस में स्नातक में बिजनेस एनालिटिक्स और बिजनेस मार्केटिंग के अलावा स्नातकोत्तर में नवोन्मेषण व उद्यमिता, एमबीए की पढ़ाई करवाएगी। अन्य समझौतों के तहत आयुर्वेद-आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान के लिए एआईआईए, जल शक्ति मंत्रालय के साथ भूजल प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा पर आईसीएआर और न्यूरोमॉर्फिक इंजीनियरिंग पर आईआईएससी के साथ भी काम करेगी।

विज्ञापन

 

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी, नोएडा में कैंपस बनाएगी। यह स्नातकोत्तर में बिजनेस, डाटा साइंस, साइबर सुरक्षा और एमबीए, आईटी में मास्टर की पढ़ाई करवाएगी। उधर, ऑस्ट्रेलिया की ही ला ट्रोब यूनिवर्सिटी, बंगलूरू कैंपस में स्नातक में बिजनेस, (फाइनेंस, मार्केटिंग, मैनेजमेंट), कंप्यूटर साइंस (एआई, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) और जन स्वास्थ्य आदि की पढ़ाई होगी। भारत में कुल 11 विदेशी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी हो चुका है, शेष चार की प्रक्रिया अभी जारी है।

ब्रिस्टल विवि 2026 से मुंबई में परिचालन शुरू होगा

यूजीसी ने ब्रिटेन के ब्रिस्टल विश्वविद्यालय को मुंबई में परिचालन की मंजूरी दे दी है। यह विश्वविद्यालय 2026 से परिचालन शुरू कर देगा। विवि ने मुंबई शहर को प्रौद्योगिकी, नवाचार और कला क्षेत्रों में अच्छी पकड़ के कारण इसी क्षेत्र में पढ़ाई करवाने की तैयारी की है। यूजी और पीजी कार्यक्रमों के अलावा एआई, डिजाइन तथा डिजिटल तकनीकों में भी काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed