फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEP 2020 ECA Launched OpenLearning Bharat to promote Online Courses in HEI

NEP 2020: उच्च शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देगा ईसीए, शुरू की ओपनलर्निंग भारत पहल

Sun, 02 Jul 2023 02:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 02:46 PM IST
सार

NEP 2020:  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुरूप ईसीए ओपनलर्निंग भारतीय विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा आदि पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगा।  

विज्ञापन
NEP 2020 ECA Launched OpenLearning Bharat to promote Online Courses in HEI
Online Learning - फोटो : Freepik

विस्तार

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत भारत में उच्च शिक्षा परिदृश्य को बदलने के लिए एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (ECA) ने  ओपनलर्निंग भारत (OpenLearning Bharat) को शुरू किया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुरूप ईसीए ओपनलर्निंग भारतीय विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा आदि पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगा।   

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में सीनियर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमिश्नर डॉ एम कैनेडी ने कहा कि दोनों देशों की सरकारों की संयुक्त प्रयास के तहत यह पहल, शिक्षा की सीमाओं से परे है। यह भारत में छात्रों के लिए किफायती विश्व स्तरीय शिक्षा तक टिकाऊ और आसान पहुंच सुनिश्चित करने के चिंताओं को दूर करता है। वैसे तो ऑनलाइन लर्निंग में भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच की लागत निम्न और मध्यम वर्ग पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए एक बड़ी बाधा बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ईसीए के सीईओ रूपेश सिंह ने कि इस विश्व स्तर पर 50 लाख से अधिक छात्रों के पंजीयन और 300 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों का नेटवर्क का, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मिलकर भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के दिशा में एक कदम है। वहीं, ओपनलर्निंग के सीईओ एडम ब्रिमो ने कहा कि भारत में ऑनलाइन लर्निंग में वृद्धि आश्चर्यजनक है, यह 2017 के 2.679 करोड़ लोगों से बढ़कर 2023 में 14.6 करोड़ लोग हो गई है। हमें उम्मीद है कि 2027 तक 24.4 करोड़ भारतीय ऑनलाइन स्टडी कर रहे होंगे। यह तेज वृद्धि ऑनलाइन शिक्षा के प्रभाव को उजागर करती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed