फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET-UG Topper 2024: 67 candidates share top rank, maximum from Rajasthan; Check Topper's list here

NEET UG Topper List: 56.4% ने पास की नीट यूजी परीक्षा, 67 उम्मीदवारों ने हासिल की एआईआर-1; देखें टॉपर्स के नाम

Wed, 05 Jun 2024 05:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 05:44 PM IST
सार

NEET UG Topper List 2024: एनटीए ने नीट यूजी का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष 67 उम्मीदवारों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। सभी ने समान 99.997129 प्रतिशत अंकों के साथ एआईआर-1 हासिल की है।

विज्ञापन
NEET-UG Topper 2024: 67 candidates share top rank, maximum from Rajasthan; Check Topper's list here
NEET UG 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने मंगलवार को नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 56.4 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में 67 उम्मीदवारों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जिनमें से अधिकांश राजस्थान से हैं। एजेंसी ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शीर्ष रैंक प्राप्त करने वालों में 14 लड़कियां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "67 उम्मीदवारों ने समान 99.997129 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, इसलिए, उन्होंने अखिल भारतीय रैंक एक हासिल की। मेरिट सूची टाई-ब्रेकिंग फॉर्मूले का उपयोग करके तैयार की जाएगी, जिसमें जीव विज्ञान में उच्च अंक या प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को वरीयता दी जाएगी, उसके बाद रसायन विज्ञान और भौतिकी को वरीयता दी जाएगी।" 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "इसके बाद, परीक्षा में सभी विषयों या जीव विज्ञान, उसके बाद रसायन विज्ञान और भौतिकी में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 67 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 11 राजस्थान से हैं, उसके बाद तमिलनाडु से आठ और महाराष्ट्र से सात हैं। इस साल NEET के लिए रिकॉर्ड 24.06 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल के लगभग समान 56.2 प्रतिशत है। एनटीए ने कहा कि स्नातक स्तर पर एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में 5,47,036 पुरुष, 7,69,222 महिलाएं और 10 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं।

परीक्षा 05 मई, 2024 को 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी - असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

NEET-UG बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS), बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS), बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS), बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (BSMS), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS), और बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) और BSc (H) नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता प्रवेश परीक्षा है।

योग्यता अंकों में हुई वृद्धि

इस वर्ष परीक्षा में योग्यता अंकों में वृद्धि देखी गई। उदाहरण के लिए, पिछले साल अनारक्षित श्रेणी के लिए योग्यता अंक सीमा 720-137 थी, जो इस साल बढ़कर 720-164 हो गई है। इसी तरह, ओबीसी एससी और एसटी श्रेणियों के लिए यह पिछले साल 136-107 से बढ़कर इस साल 163-129 हो गई है।

ये रहे सभी टॉपर्स के नाम

वेद सुनीलकुमार शेंडे

सैयद आरिफ़िन यूसुफ़ एम

मृदुल मान्या आनंद

आयुष नौगरैया

मज़िन मंसूर

रूपायन मंडल

अक्षत पंगरिया

शौर्य गोयल

तथागत अवतार

चाँद मलिक

प्रचिता

शैलजा एस

सौरव

दिव्यांश

गुणमय गर्ग

आदर्श सिंह मोयल

आदित्य कुमार पांडा

अर्घ्यदीप दत्ता

श्रीराम पी

ईशा कोठारी

कस्तूरी संदीप चौधरी

शशांक शर्मा

शुभन सेनगुप्ता

सक्षम अग्रवाल

आर्यन शर्मा 

कहकशा परवीन 

देवदर्शन आर नायर 

गट्टू भानुतेजा साई 

उमायमा मालबारी

कल्याण वी 

सुजॉय दत्ता 

श्याम झंवर 

आर्यन यादव 

मानव प्रियदर्शी

पलांश अग्रवाल 

रजनीश पी 

ध्रुव गर्ग 

कृष्णमूर्ति पंकज शिवाल

श्रीनंद शर्मिल

वेद पटेल

सैम श्रेयस जोसेफ 

जयति पूर्वाजा एम 

माने नेहा कुलदीप 

ऋतिक राज

कृति शर्मा 

तैजस सिंह 

अर्जुन किशोर 

रोहित आर 

अभिषेक वी जे

सबरीसन एस 

दर्श पगदर 

शिखिन गोयल 

अमीना आरिफ कडीवाला 

देवेश जोशी 

ऋषभ शाह

पोरेड्डी पवन कुमार रेड्डी 

अभिनव सुनील प्रसाद 

समित कुमार सैनी 

इरम काजी 

वदलापुडी मुकेश चौधरी

अभिनव किसना

खुशबू

कृष

लक्ष्य

अंजलि

जाह्नवी

प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed