फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Result UP Maharashtra And Rajasthan students outshined other states know statewise qualified numbers

NEET UG Result: नीट 2022 में यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान के छात्रों का दबदबा, जानें अन्य राज्यों का हाल

Thu, 08 Sep 2022 05:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 05:18 PM IST
सार

NEET UG Result: NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक शहरों में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
NEET UG Result UP Maharashtra And Rajasthan students outshined other states know statewise qualified numbers
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने NEET UG 2022 के परिणाम बुधवार 07 सितंबर, 2022 को जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान राज्य की तनिष्का ने नीट यूजी, 2022 परीक्षा में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। हालांकि, दूसरे रैंक के वत्स आशीष बत्रा, तीसरी रैंक पाने वाले कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और चोथी रैंक पाने वाले कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। 

विज्ञापन

देखें परिणाम का ओवरव्यू
NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18 लाख 72 हजार 343 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 17 लाख 64 हजार 571 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वालों में 10 लाख 01 हजार 15 छात्राएं तथा 07 लाख 63 हजार 545 छात्र शामिल हैं। इनमें से कुल 09 लाख 93 हजार 69 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान का दबदबा
NEET UG 2022 परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यूपी के 2,19197 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 1,17316 छात्रों ने परीक्षा में सफलता अर्जित की है। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा है। यहां के 2,44903  छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था और 1,13812 सफल हुए हैं। वहीं, राजस्थान के 1,17099 छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी। इनमें से 82,548 छात्रों ने सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन

राज्य छात्र शामिल हुए छात्र सफल हुए
आंध्र प्रदेश 65305  40344
ओडिशा  43080  26279
गोवा  3755  1882
कर्नाटक 122423  72262
केरल  116395  64034
तमिलनाडु  132167  67787
तेलंगाना  59296  35148

 

राज्य छात्र शामिल हुए छात्र सफल हुए
असम 33143  17027
मणिपुर  7275  3981
मेघालय  2742  1402
मिजोरम  1586  705
नागालैंड 2392  1304
सिक्किम  1105  485
त्रिपुरा  4591  2277
अरुणाचल प्रदेश 3939 2027

 

राज्य छात्र शामिल हुए छात्र सफल हुए
मध्य प्रदेश 89487  40170
महाराष्ट्र 244903  113812
राजस्थान 117099  82548
पश्चिम बंगाल 86607  50864
गुजरात 64684  41901
छत्तीसगढ़  33443  16299

 

राज्य छात्र शामिल हुए छात्र सफल हुए
उत्तर प्रदेश 219197  117316
बिहार  98668  55709
हरियाणा  38855  26666
झारखंड 24002  15154
उत्तराखंड 16929  9753
हिमाचल प्रदेश 16930  10129
पंजाब  15561  10533

 

केंद्रशासित प्रदेश छात्र शामिल हुए छात्र सफल हुए
दिल्ली 46221  35113
जम्मू और कश्मीर 36374 20005
लद्दाख  639  331
चंडीगढ़  2622   1905
दादरा और नगर हवेली  870  465
लक्षद्वीप 233 122
पुडुचेरी  5511  2899
दमन और दीव 379  195
अन्य 5204  3715

 

क्या होगी आगे की प्रक्रिया?
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी की एमसीसी की ओर से सबसे पहले मेडिकल कॉलेजों के अखिल भारतीय कोटा की 15 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। कुल चार राउंड में काउंसलिंग कराई जाएगी। ये हैं- राउंड-1, राउंड-2, स्ट्रे वैकेंसी और मॉपअप राउंड। अब तक काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि काउंसलिंग सितंबर और अक्तूबर महीने में ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed