फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Result: To Be Released Soon, NTA DG Assures No Delay in Counselling Process

NEET UG Result: जल्द जारी होगा नीट-यूजी रिजल्ट; एनटीए डीजी ने काउंसलिंग में देरी नहीं होने का दिया आश्वासन

Tue, 23 Jun 2026 01:13 PM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 23 Jun 2026 01:13 PM IST
सार

NEET Result 2026: नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। एनटीए के महानिदेशक ने बताया कि रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया तय समय पर शुरू होगी।

विज्ञापन
NEET UG Result: To Be Released Soon, NTA DG Assures No Delay in Counselling Process
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने सोमवार को कहा कि मेडिकल स्नातक दाखिले के लिए हुई नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट जल्द आएगा। मूल्यांकन का काम शुरू हो गया है। अनुमान के मुताबिक, आंसर-की जून अंत और परिणाम जुलाई तक आने की संभावना है। उसके बाद मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो सकेगी। उन्होंने कहा, शैक्षिणक सत्र शुरू करने में देरी न हो, इसलिए रिजल्ट जारी करने पर काम हो रहा है। 

विज्ञापन


रिकॉर्ड 37 दिनों में दोबारा नीट यूजी आयोजित हुई। समय कम और पारदर्शिता, शुचिता के साथ त्रुटिहीन परीक्षा करवाना चुनौती थी। लेकिन, केंद्र और राज्यों की टीम ने मिलकर इसे पूरा कर लिया। एनटीए डीजी ने दावा किया है कि परीक्षा सुरक्षित और लीक-प्रूफ हुई है।

विज्ञापन

10 हजार दिव्यांग और 81 गंभीर बीमार अभ्यर्थी हुए शामिल

एजेंसी के मुताबिक 10 हजार से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे करीब 81 अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई। इनमें एक अभ्यर्थी के साथ हाल ही में सड़क दुर्घटना भी हुई थी, जबकि एक अन्य अभ्यर्थी का कीमोथेरेपी का इलाज चल रहा था। 

नीट यूजी परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 5:15 बजे तक चली। अब तक नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 180 मिनट का समय दिया जाता था, लेकिन इस वर्ष परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई।

परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना

NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान से 45-45 प्रश्न (180-180 अंक) तथा जीव विज्ञान से 90 प्रश्न (360 अंक) शामिल होते हैं। परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। किसी प्रश्न का उत्तर न देने पर कोई अंक नहीं दिया जाता और न ही कोई अंक काटा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed