NEET UG Result 2024: एनटीए ने जारी किया नीट यूजी का रिजल्ट, एक क्लिक में ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
NEET UG 2024 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, एनटीए ने आज नीट यूजी स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का स्कोरकार्ड (NEET UG 2024 Scorecard) जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "नतीजे लाइव हैं, उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। टॉपर्स की सूची भी जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।"
एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि नीट यूजी का स्कोरकार्ड अब लाइव है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रिकॉर्ड उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण
इस साल, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए रिकॉर्ड 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 लाख से अधिक छात्र, 13 लाख से अधिक छात्राएं और 24 तृतीय लिंग श्रेणी के छात्र थे।
क्षेत्रवार, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3,39,125 उम्मीदवार पंजीकृत हुए, उसके बाद महाराष्ट्र में 2,79,904 और राजस्थान में 1,96,139 उम्मीदवार पंजीकृत हुए। तमिलनाडु में 1,55,216 और कर्नाटक में 1,54,210 पंजीकरण हुए।
2023 में, कुल 20,87,449 उम्मीदवारों ने NEET-UG के लिए पंजीकरण कराया था और परीक्षा 7 मई को आयोजित की गई थी। NTA ने परीक्षा में 97.7 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की थी।
नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी
एनटीए ने नीट यूजी की प्रोविजन आंसर-की 29 मई को जारी की थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए 01 जून तक का समय दिया गया था। एनटीए ने 03 जून को नीट यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की, उसके बाद आज 04 जून को रिजल्ट की घोषणा भी कर दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें नीट यूजी स्कोर कार्ड 2024
- सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
- यहां "LATEST NEWS" अनुभाग के तहत "Click Here for Score Card" वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अब "Click here for NEET 2024 Score Card!" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड जांचे और भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X