NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग पर बड़ा अपडेट! एमसीसी ने जारी किया नोटिस, 20 तारीख तक करना होगा ये काम
NEET UG Counselling 2024: एमसीसी की ओर से एक नोटिस जारी कर मेडिकल कॉलेजों से सीटों का विवरण दर्ज करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई के तीसरे सप्ताह से नीट यूजी काउंसलिंग शुरू होने की बात भी की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने काउंसलिंग जल्द शुरू करने का संकेत दिया है। मंत्रालय की ओर से एक नोटिस जारी कर मेडिकल कॉलेजों से सीटों का विवरण दर्ज करने के लिए कहा गया है। नोटिस में मेडिकल कॉलेजों को आधिकारिक पोर्टल - mcc.nic.in पर अपनी सीटें दर्ज करने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति इंट्राएमसीसी पोर्टल पर यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए भाग लेने वाले संस्थानों से 20 जुलाई तक सीट का विवरण स्वीकार करेगी।
लाखों की संख्या में छात्र नीट यूजी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एमसीसी द्वारा मेडिकल कॉलेजों से सीट का विवरण मांगना यह दर्शाता है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द ही शुर कर दी जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई के तीसरे सप्ताह से नीट यूजी के काउंसलिंग की बात की थी।
क्या लिखा है नोटिस में?
एमसीसी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, "यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले संस्थानों को इसके द्वारा सूचित किया जाता है कि यूजी सीटों के योगदान के लिए इंट्रामेस पोर्टल अब खुला है। इसलिए, संस्थानों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी सीटें दर्ज करना शुरू करें ताकि सीटों के योगदान की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।"
नोटिस में आगे लिखा है, "पोर्टल पर सीटों में प्रवेश के लिए यूजर आईडी/पासवर्ड पिछले वर्ष के समान ही है। यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप 'पासवर्ड भूल गए' विकल्प का उपयोग कर सकते हैं और अपना पासवर्ड बदल सकते हैं। सीटों के योगदान की अंतिम तिथि 20.07.2024 एमआईटीटी है।"
तकनीकी सहायता के लिए डीजीएचएस की मेडिकल काउंसलिंग समिति से 011- 69227413, 69227416, 69227419, और 69227423 (सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक) नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X