फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG exam will be held on 5th May 2024

नीट यूजी: 5 मई को परीक्षा, नौ मार्च तक छात्र कर सकते हैं आवेदन; यहा पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 13 Feb 2024 07:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 07:01 AM IST
सार

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीट यूजी-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो चुकी है। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग अधिनियम 2020 की धारा 14 के अनुसार, भारतीय चिकित्सा प्रणाली के प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में सीट नीट यूजी की मेरिट से ही मिलेगी।

विज्ञापन
NEET UG exam will be held on 5th May 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

देशभर के मेडिकल स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की पेन-पेपर आधारित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी ) 2024 पांच मई को आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार नौ मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र और फीस जमा कर सकते हैं। नीट यूजी की मेरिट स्कोर से ही एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस के अलावा बीएचएमएस में भी दाखिला होगा।

विज्ञापन


एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीट यूजी-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो चुकी है। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग अधिनियम 2020 की धारा 14 के अनुसार, भारतीय चिकित्सा प्रणाली के प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में सीट नीट यूजी की मेरिट से ही मिलेगी। इसी अधिनियम के तहत राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के तहत बीएचएमएस पाठ्यक्रम में भी नीट यूजी की मेरिट से दाखिला होगा। इसके अलावा सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में आयोजित किए जा रहे बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के उम्मीदवारों को भी नीट यूजी के लिए अर्हता प्राप्त करना जरूरी है। नीट यूजी स्कोर से ही चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। नीट यूजी 2024 के आवेदन पत्र के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 1700 रुपये और ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 1600 रुपये फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग व थर्ड जेंडर के लिए फीस एक हजार रुपये रहेगी।
विज्ञापन


13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा
नीट यूजी 2024 की परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और उर्दू  में भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे, नेगेटिव मार्किंग भी
नीट यूजी की परीक्षा को 3 खंडों में विभाजित किया गया है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान है। परीक्षा का माध्यम पेन और पेपर आधारित यानी ऑफलाइन होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 20 मिनट की रहेगी, जोकि दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगी। इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके तहत भौतिकी खंड में 35 और 15 प्रश्न (45 प्रश्नों को हल करना होगा), रसायन विज्ञान में 35 और 15 प्रश्न (45 प्रश्न करने होंगे) आएंगे। जबकि  जीव विज्ञान - जंतु विज्ञान में भी 35 और 15 प्रश्न और पादप विज्ञान में 35 और 15 प्रश्न होंगे। इन दोनों विषयों में 45-45 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक विषय के बी खंड के 15 में से 10 प्रश्न ही छात्रों को हल करने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक और गलत उत्तर पर एक अंक कटेगा। परीक्षा में 720 अधिकतम अंक रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed