NEET UG Exam 2025: एनटीए नीट यूजी परीक्षा की कैसे करें तैयारी? चार मई को एग्जाम; जानें एक्सपर्ट टिप्स
NEET UG Exam 2025: अनअकेडमी के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए आपको एक सही रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी।
विस्तार
NEET UG Exam 2025: बारहवीं के बाद कई छात्रों का सपना डॉक्टर बनने का होता है। हालांकि, एमबीबीएस के लिए किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना डॉक्टर बनने का पहला चरण होता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करनी होती है।
चार मई, 2025 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में महज दो महीने ही शेष हैं। इस साल परीक्षा में प्रश्नों की कुल संख्या एवं समय-सीमा में बदलाव किया गया है।
अनअकेडमी के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए आपको एक सही रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी।
पॉइंटर नोट्स रिवीजन में आएंगे काम
इस परीक्षा में सफलता के लिए तैयारी शुरू करने से पहले आपको इसके बदले पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस वर्ष परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे एवं सभी सवालों का जवाब देने के लिए 180 मिनट (तीन घंटे) का समय मिलेगा। इसके साथ ही नीट परीक्षा से सेक्शन बी को हटा दिया गया है। नीट परीक्षा में रसायन विज्ञान तथा भौतिकी विषय के 45-45 प्रश्न होंगे तथा जीवविज्ञान विषय के 90 प्रश्न होंगे। रिवीजन करते हुए महत्वपूर्ण सूत्रों और अवधारणाओं के छोटे-छोटे नोट्स बनाएं। ये पॉइंटर नोट्स परीक्षा के एक दिन पहले क्वीक रिवीजन में आपके काम आएंगे।
कमेंट
कमेंट X