{"_id":"68a07991348265610d0b0eb6","slug":"neet-ug-counselling-when-will-round-2-registration-begin-check-expected-dates-and-complete-process-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Counselling: कब शुरू होंगे नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के पंजीकरण? जानिए संभावित तारीखें व प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG Counselling: कब शुरू होंगे नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के पंजीकरण? जानिए संभावित तारीखें व प्रक्रिया
Sat, 16 Aug 2025 06:02 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:02 PM IST
सार
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है और राउंड 1 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अब छात्रों की निगाहें राउंड 2 रजिस्ट्रेशन पर टिकी हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी जल्द ही नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
NEET UG 2025 Round 2 Registration Date: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग में भाग लेने वाले मेडिकल उम्मीदवार अब राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 12 अगस्त को राउंड 1 के परिणाम जारी कर दिए हैं और अब संभावना है कि राउंड 2 के रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द शुरू हो सकते है। छात्र एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
विज्ञापन
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की संभावित तारीख
राउंड 1 के परिणामों में देरी की वजह से राउंड 2 की प्रक्रिया भी कुछ दिन पीछे खिसक गई है। MCC ने उम्मीदवारों के अनुरोध पर चॉइस फिलिंग और रिजल्ट की तारीखों में कई बार बदलाव किया, जिससे शेड्यूल प्रभावित हुआ। राउंड 1 रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुई, जो 6 दिन चलेगी। इसके बाद दो दिन वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित हैं। इस तरह 22 अगस्त 2025 से राउंड 2 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राउंड 2 में कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?
राउंड 2 काउंसलिंग के लिए निम्नलिखित उम्मीदवार पात्र होंगे:- जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में कोई सीट नहीं मिली।
- जिनकी सीट वेरिफिकेशन में रद्द कर दी गई।
- जिन्होंने अपग्रेड का विकल्प चुना है।
- जिन छात्रों ने सीट अलॉट होने के बावजूद जॉइन नहीं किया।
- जिन्होंने तय समय पर सीट सरेंडर कर दी थी।
Trending Videos
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
नीट यूजी काउंसलिंग के समय जिन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार हैं:- नीट यूजी स्कोरकार्ड
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
- पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन
इन सीटों पर मिलेगा प्रवेश
नीट काउंसलिंग के माध्यम से, एमसीसी राज्यों की 15% एआईक्यू सीटों, बीएचयू की 100% एमबीबीएस, बीडीएस सीटों, एम्स संस्थानों, जिपमर (पुडुचेरी/कराईकल) और अन्य सहभागी संस्थानों की 100% एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रदान करेगा।काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, विकल्प भरना और लॉक करना, सीट आवंटन की प्रक्रिया, सीट आवंटन परिणाम की घोषणा और रिपोर्टिंग शामिल होगी। छात्रों को उनकी नीट यूजी 2025 रैंक, नीट यूजी कट-ऑफ 2025, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X