फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling AIQ Seccond Round Final Seat Allotment Result Out Check Details Here Medical Eductaion

NEET UG Counselling: नीट यूजी दूसरे दौर का अंतिम सीट आवंटन जारी, एम्स दिल्ली रहा पहली पसंद

Tue, 15 Nov 2022 10:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 10:53 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2022 में दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए ऑल इंडिया कोटे का अंतिम सीट आवंटन मंगलवार को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
NEET UG Counselling AIQ Seccond Round Final Seat Allotment Result Out Check Details Here Medical Eductaion
NEET UG Counselling 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2022 में दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए ऑल इंडिया कोटे का अंतिम सीट आवंटन मंगलवार को जारी कर दिया है। एम्स, जिपमेर एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटीज तथा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज केंद्रीय नर्सिंग इंस्टीटूट्स के दूसरे दौर की काउंसलिंग भी एक कॉमन पोर्टल (एमसीसी) पर संपन्न हुई। इस काउंसलिंग के आगे अब मॉप अप राउंड के बारे में एमसीसी दूसरे दौर के समापन के पश्चात नई समय-सारिणी जारी करेगा।

विज्ञापन

मेडिकल काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटे में एमबीबीएस कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 20004, ओबीसी कैटेगरी में 20369, एससी में 103776, एसटी में 131964 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 21553 क्लोजिंग रैंक रही है। इसी प्रकार कॉमन काउंसलिंग में शामिल एम्स दिल्ली में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 61, ईडब्ल्यूएस 195, ओबीसी 247, एससी 965 एवं एसटी कैटेगरी में 3087 क्लोजिंग रैंक रही। जबकि अन्य एम्स में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 5943, ईडब्ल्यूएस 7792, ओबीसी 6511, एससी 47710 एवं एसटी कैटेगरी में 80052 क्लोजिंग रैंक रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रा ने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) संबद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वाराणसी में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 940, ईडब्ल्यूएस 1442, ओबीसी 1679, एससी 22107 एवं एसटी कैटेगरी में 39785 क्लोजिंग रैंक रही। इसी प्रकार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 3696 तथा आंतरिक कोटे के अभ्यर्थी की 10879 क्लोजिंग रैंक रही है।  

विज्ञापन

वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों की आंतरिक स्टेट कोटे की सीटों के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 4998, ईडब्ल्यूएस 10037, ओबीसी 14459, एससी 72559 एवं एसटी कैटेगरी में 178064 क्लोजिंग रैंक रही है। इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी जिसमें वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज तथ अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नई दिल्ली शामिल है, के आंतरिक कोटे में आंतरिक स्टेट कोटे की सीटों के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 2345, ईडब्ल्यूएस 5894, ओबीसी 9385, एससी 53166 एवं एसटी कैटेगरी में 182050 क्लोजिंग रैंक रही है। 

जिपमेर पुडुचेरी के अखिल भारतीय कोटे में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 4473, ईडब्ल्यूएस 6907, ओबीसी 6075 एससी 39352 एवं एसटी कैटेगरी में 64990 क्लोजिंग रैंक रही। जबकि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आंतरिक कोटे में जनरल कैटेगिरी की क्लोजिंग रैंक 59092, ईडब्ल्यूएस 75245, ओबीसी 70209 एससी 219389 एवं एसटी कैटेगिरी में 866541 क्लोजिंग रैंक रही है। 

इसी प्रकार 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की बीडीएस सीटों में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 35311, ईडब्ल्यूएस 42315, ओबीसी 38259, एससी 136003  एवं एसटी कैटेगरी में 181593 क्लोजिंग रैंक रही। केंद्रीय संस्थानों मे उपलब्ध  बीएससी नर्सिंग ऑनर्स कोर्सेज की जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 317064, ईडब्ल्यूएस 808108, ओबीसी 393668, एससी 367730 एवं एसटी कैटेगरी में  620444 क्लोजिंग रैंक रही है।

स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्ट करना होगा 

मिश्रा ने बताया कॉलेज अलॉटेड कैंडिडेट्स को अपना व्यक्तिगत अलॉटमेंट लेटर एमसीसी की वेबसाइट से अपने रोल नंबर तथा पासवर्ड के द्वारा डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अलॉटेड कॉलेज में अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स एवं फीस के साथ स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्ट करना होगा, जिसका शेड्यूल एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, इसकी समय-सीमा 15 नवंबर से 22 नवंबर के मध्य रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed