फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2025 schedule awaited at mcc.nic.in; Check list of important documents

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार, पहले से तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

Tue, 08 Jul 2025 05:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 05:27 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार है। उम्मीद लगाई जा रही है जल्द ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उससे पहले उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लेनी चाहिए।
 

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2025 schedule awaited at mcc.nic.in; Check list of important documents
NEET UG 2025 Counselling - फोटो : Freepik

विस्तार

NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) द्वारा जल्द ही नीट यूजी काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। नीट परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटी, और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की एमबीबीएस, बीडीएस तथा बीएससी (Nursing) कोर्सों में दाखिले के लिए तय समयसीमा में पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन


पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपने दस्तावेज तैयार रखें ताकि काउंसलिंग के वक्त कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

नीट यूजी काउंसलिंग के समय जिन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार हैं:

  • नीट यूजी स्कोरकार्ड
  • परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
  • पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

कितने चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया?

गत वर्ष नीट यूजी की काउंसलिंग चार चरणों में संपन्न कराई गई थी। इस प्रक्रिया में अखिल भारतीय कोटे की 15% सीटें, डीम्ड एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी की सभी सीटें और एम्स जैसे प्रमुख संस्थानों की सभी सीटें एमसीसी द्वारा आयोजित काउंसलिंग के अंतर्गत आती हैं। वहीं, बची हुई सीटें राज्यों की राज्य स्तरीय काउंसलिंग से भरी जाती हैं।

पिछले वर्ष पहले राउंड की काउंसलिंग 14 अगस्त से 31 अगस्त के बीच, दूसरा चरण 5 सितंबर से 22 सितंबर तक, तीसरा चरण 26 सितंबर से 15 अक्तूबर तक और अंतिम राउंड - जो रिक्त सीटों के लिए आयोजित किया गया था, 16 अक्तूबर से 30 अक्तूबर 2024 के बीच हुआ था।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें ताकि ताजा अपडेट मिलती रहे और कोई जरूरी सूचना छूट न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed