फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Neet UG Counselling 2022 Schedule Out Soon Check Process Required Documents Details Here

Neet UG Counselling 2022: इस तारीख से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन

Wed, 05 Oct 2022 05:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 05:54 PM IST
सार

Neet UG Counselling 2022: सफल छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी पसंद के कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। किसी भी अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
Neet UG Counselling 2022 Schedule Out Soon Check Process Required Documents Details Here
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Neet UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी की एमसीसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा/NEET UG 2022 की काउंसलिंग की तारीख घोषित कर दी गई है। काउंसलिंग का आयोजन ऑनलाइन मोड में होगा। जिन उम्मीदवारों ने इस साल नीट यूजी, 2022 परीक्षा पास की है और मेडिकल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए तय तारीख से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन

एमसीसी ने जारी किया नोटिफिकेशन
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। एमससी ने नोटिस में कहा कि जिन उम्मीदवारों ने एनटीए वेबसाइट पर खुद को दिव्यांग के रूप में पंजीकृत किया है और दिव्यांगता आरक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें यूजी काउंसलिंग के राउंड -1 की शुरुआत से पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से नामित नीट दिव्यांगता प्रमाणन केंद्र में से किसी एक से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहिए। एमसीसी ने नोटिस में कुल 16 ऐसे केंद्रों की सूची भी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी काउंसलिंग?
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET UG Counselling 2022 शुरू करने की तारीख का एलान आज 03 अक्तूबर, 2022 को कर दिया है। काउंसलिंग की शुरुआत 11 अक्तूबर, 2022 से कर दी जाएगी। इसके बाद सफल छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी पसंद के कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। किसी भी अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

राउंड-1 काउसलिंग का शेड्यूल

पंजीकरण/फीस भुगतान 11 से 17 अक्तूबर, 2022
च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग 14 से 18 अक्तूबर, 2022
वेरिफिकेशन 17 से 18 अक्तूबर, 2022
सीट अलॉटमेंट 19 से 20 अक्तूबर, 2022
रिजल्ट 21 अक्तूबर, 2022
अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग 22 से 28 अक्तूबर, 2022

राउंड-2 के काउंसलिंग का शेड्यूल
पंजीकरण/फीस भुगतान 02 से 07 नवंबर, 2022
च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग 03 से 08 नवंबर, 2022
वेरिफिकेशन 07  से 08 नवंबर, 2022
सीट अलॉटमेंट 09 से 10 नवंबर, 2022
रिजल्ट 11 नवंबर, 2022
अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग 12 से 18 नवंबर, 2022

मॉप-अप राउंड का शेड्यूल
पंजीकरण/फीस भुगतान 23 से 28 नवंबर, 2022
च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग 24 से 29 नवंबर, 2022
वेरिफिकेशन 28  से 29 नवंबर, 2022
सीट अलॉटमेंट 30 नवंबर से 01 दिसंबर, 2022
रिजल्ट 03, 2022
अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग 04 से 10 दिसंबर, 2022

स्ट्रे वैकैंसी राउंड का शेड्यूल
सीट अलॉटमेंट 12 से 13 दिसंबर, 2022
रिजल्ट 14 दिसंबर, 2022
अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग 15 से 20 दिसंबर, 2022

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in  पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी काउंसलिंग से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीकरण करें।
  • अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed