फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2021 Final Seat Allotment Result declared for Round 2 on mcc.nic.in

NEET UG 2021: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, अब करना होगा यह जरूरी काम

Sun, 27 Feb 2022 06:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 06:19 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2021: एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग 2021 के राउंड-2 के लिए फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2021 Final Seat Allotment Result declared for Round 2 on mcc.nic.in
नीट यूजी काउंसलिंग 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमबीबीएस और बीडीएस जैसे स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग के दूसरे दौर के परिणाम जारी हो गए हैं। एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग 2021 के राउंड-2 के लिए फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-2 नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे सीट आवंटन परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 25 फरवरी, 2022 को नीट राउंड-2 काउंसलिंग का अंतरिम सीट आवंटन जारी किया था। साथ ही उम्मीदवारों को 26 फरवरी, 2022 को सुबह 10 बजे तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। आपत्तियों के निवारण के बाद फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी भी दिया गया है। 

विज्ञापन

पांच मार्च के पहले करनी होगी कैंपस में रिपोर्टिंग

सफल उम्मीदवारों को 27 फरवरी से 05 मार्च, 2022 के बीच अपने आवंटित संस्थानों में पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्हें अन्य दस्तावेजों जैसे कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, नीट यूजी 2021 एडमिट कार्ड, नीट यूजी 2021 परिणाम, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र के साथ एमसीसी द्वारा प्रदान किए गए अपने सीट आवंटन पत्र को भी ले जाना होगा। 
 

अब सिर्फ मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शेष

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से अब काउंसलिंग शेष राउंड यानी मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा। एमसीसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए मॉप-अप राउंड के लिए 10 मार्च, 2022 से पंजीकरण और भुगतान प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, मॉप-अप राउंड के लिए किसी भी नए पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
 

विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग 2021 राउंड-2  फाइनल सीट अलॉटमेंट ऐसे देखें

उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के दूसरे चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट-mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूजी मेडिकल काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, करंट इवेंट्स के तहत, 'यूजी 2021 राउंड-2 के फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट' पर क्लिक करें।
  4. नीट काउंसलिंग परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट फाइल को सहेजें और परिणाम का प्रिंट आउट लें।
  6. उम्मीदवार यहां के लिए भी क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed