NEET UG Answer key 2024: नीट यूजी की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें से डाउनलोड
NEET UG Answer key 2024: नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार नीट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Answer key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) के लिए आंसर की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार नीट की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी के माध्यम से छात्र अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते है।
इस वर्ष, नीट यूजी परीक्षा 05 मई, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। देश भर के 557 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में 24 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी।
आपको बता दें की यह उत्तर कुंजी अनंतिम है। उम्मीदवार इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति सवाल 200 रुपये के भुगतान पर 31 मई तक आपत्तियां जमा करने के लिए भी आमंत्रित किया है। आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और वैध पाए जाने पर आंसर की को रिवाइज किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का वेरिफिकेशन सब्जेक्ट एक्सपर्ट के पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को रिवाइज किया जाएगा और उसी के मुताबिक सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। रिवाइज फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा तय की गई आंसरी की फाइनल होगी। 31 मई 2024 (रात 11:50 बजे तक) के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।"
NEET UG Answer key 2024: अंकन योजना
नीट यूजी प्रश्न पत्र कुल 720 अंकों का था। प्रश्नों के विषय भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र थे। प्रत्येक विषय में दो खंड थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को चार अंक दिये जायेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए छात्रों को कोई क्रेडिट नहीं मिलेगा।
NEET UG Answer key 2024: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- "राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) -2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी की चुनौती, ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई छवियों का प्रदर्शन और रिकॉर्डेड प्रतिक्रिया का प्रदर्शन" शीर्षक वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना परीक्षा रोल नंबर/पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके नीट उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करें।
- इसके बाद नीट उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X