NEET UG 2026: आधार ईकेवाईसी, लाइव फोटो और नए रजिस्ट्रेशन नियम, अच्छे से समझ लें नीट यूजी की आवेदन प्रक्रिया
NEET UG 2026: एनटीए ने नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा 3 मई को होगी और आवेदन 8 मार्च तक किए जा सकेंगे। इस बार आधार ईकेवाइसी, लाइव फोटो कैप्चर और मल्टी लेवल वेरिफिकेशन जैसे नए नियम लागू किए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बन सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस वर्ष परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन सिस्टम में कई नए नियम लागू किए गए हैं। आधार आधारित ई-केवाईसी, लाइव फोटो कैप्चर और मल्टी-लेयर वेरिफिकेशन जैसी व्यवस्थाएं पहली बार जोड़ी गई हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जी आवेदन की संभावना कम की जा सके।
आइए जानते हैं नीट यूजी के आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में...
नीट यूजी 2026 परीक्षा की तारीख और समय
नोटिफिकेशन के अनुसार नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा, जो मई महीने का पहला रविवार होगा। परीक्षा पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा देनी होगी। पहले की तरह इस बार भी परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में ही आयोजित होगी।
- परीक्षा 3 मई 2026 (मई का पहला रविवार) को होगी।
- परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
- समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
- परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में होगी।
नीट यूजी का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 8 मार्च निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर फॉर्म सबमिट करने के साथ आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा, क्योंकि अधूरा या बिना फीस वाला आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नियमों में बदलाव क्यों किए गए
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नए दिशा-निर्देश परीक्षा की विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए लागू किए गए हैं। पिछले वर्षों में डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन, पहचान सत्यापन में गड़बड़ी और नकल से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए आवेदन प्रक्रिया को अधिक सख्त बनाया गया है। अब हर उम्मीदवार की पहचान कई स्तरों पर जांची जाएगी ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो सके।
यह भी पढ़ें: नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, देखें आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ
आधार आधारित ई-केवाईसी अब जरूरी
इस साल से नीट यूजी आवेदन में आधार आधारित ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय हो। एजेंसी ने सलाह दी है कि आवेदन शुरू करने से पहले मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता जांच लें, क्योंकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान ओटीपी आधारित पुष्टि की जाएगी।
लाइव फोटो कैप्चर की नई सुविधा
नीट यूजी 2026 आवेदन में एक और बड़ा बदलाव लाइव फोटो कैप्चर से जुड़ा है। अब अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय रियल टाइम में अपनी फोटो लेनी होगी। फोटो में चेहरा फ्रेम के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में साफ दिखाई देना चाहिए।
एनटीए ने निर्देश दिए हैं कि फोटो लेते समय कैप, चश्मा या गॉगल्स न पहनें, ताकि आधार डेटाबेस में मौजूद तस्वीर से मिलान सही तरीके से हो सके। जिन उम्मीदवारों के पास वेबकैम उपलब्ध नहीं है, वे क्यूआर कोड स्कैन करके मोबाइल कैमरे की मदद से भी फोटो अपलोड कर सकते हैं।
- फोटो रियल टाइम में ली जाएगी।
- चेहरा फ्रेम के कम से कम 80% हिस्से में स्पष्ट होना चाहिए।
- कैप, चश्मा या गॉगल्स पहनना मना।
- वेबकैम न होने पर QR कोड से मोबाइल कैमरा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- फोटो का मिलान आधार डेटाबेस से किया जाएगा।
इसके अलावा आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ सिग्नेचर, एड्रेस प्रूफ और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। लाइव फोटो को आधार रिकॉर्ड से मिलाकर पहचान की पुष्टि की जाएगी।
आवेदन शुल्क की श्रेणीवार जानकारी
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार तय किया गया है। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये फीस देनी होगी। जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल वर्ग के लिए शुल्क 1600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये जमा करने होंगे। भारत के बाहर से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस 9500 रुपये तय की गई है।
- जनरल: 1700 रुपये
- जनरल ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल: 1600 रुपये
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
- भारत के बाहर के उम्मीदवार: 9500 रुपये
एग्जाम सिटी और परीक्षा का माध्यम
इस बार परीक्षा शहर का आवंटन उम्मीदवार द्वारा आवेदन फॉर्म में दिए गए वर्तमान और स्थायी पते के आधार पर किया जाएगा। उसी जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र तय किया जाएगा। नीट यूजी 2026 कुल 13 भाषाओं में आयोजित होगी, जिनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, फारसी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
- असमिया
- बंगाली
- अंग्रेजी
- गुजराती
- हिंदी
- कन्नड़
- मलयालम
- मराठी
- ओड़िया
- फारसी
- तमिल
- तेलुगु
- उर्दू
नीट यूजी स्कोर से मिलने वाले कोर्स
नीट यूजी परीक्षा देशभर के अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीवीएससी एवं एएच, बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस जैसे विभिन्न मेडिकल और आयुष कोर्स में दाखिला दिया जाता है।
- एमबीबीएस (MBBS)
- बीडीएस (BDS)
- बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing)
- बीवीएससी (BVSc) एवं एएच (AH)
- बीएएमएस (BAMS)
- बीयूएमएस (BUMS)
- बीएचएमएस (BHMS)
कमेंट
कमेंट X