फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 Admit Card Released for 26 Lakh Candidates, Exam on May 3 in 552 Cities Nationwide

NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी का प्रवेश पत्र जारी, तीन मई से शुरू होगी परीक्षा; अभी करें डाउनलोड

Mon, 27 Apr 2026 10:20 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 10:20 AM IST
सार

NEET UG 2026 Admit Card: एनटीए ने नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 3 मई को 552 शहरों में पेन-पेपर मोड में होगी। कुल 180 प्रश्न 720 अंकों के होंगे। उम्मीदवार वेबसाइट से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG 2026 Admit Card Released for 26 Lakh Candidates, Exam on May 3 in 552 Cities Nationwide
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

NEET UG 2026 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) का एडमिट कार्ड 26 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 26 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा तिथि और मोड

परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी और देश के 552 शहरों तथा विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे:

  • फिजिक्स: 45 प्रश्न
  • केमिस्ट्री: 45 प्रश्न
  • बायोलॉजी (बॉटनी + जूलॉजी): 90 प्रश्न

कुल अंक 720 होंगे। सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

किन कोर्सेज में मिलेगा प्रवेश?

यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS और BSc Nursing जैसे मेडिकल और संबंधित कोर्सेज में प्रवेश मिलता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • NEET UG Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed