{"_id":"67ab00b474d4c3181e043f9c","slug":"neet-ug-2025-chance-to-make-corrections-after-apply-know-important-things-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए आवेदन करने के बाद मिलेगा संशोधन का मौका? अप्लाई करने से पहले जान लें जरूरी बातें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए आवेदन करने के बाद मिलेगा संशोधन का मौका? अप्लाई करने से पहले जान लें जरूरी बातें
Tue, 11 Feb 2025 01:20 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:20 PM IST
सार
NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन 7 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सावधान रहना होगा क्योंकि इस बार आवेदन पत्र में संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
NEET UG 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2025: मेडिकल की प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को 7 मार्च 2025 तक आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की गलती से आवेदन निरस्त भी हो सकता है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है।
और भी पढ़ें- NEET UG 2025: फॉर्म भरते समय एक भी गलती हुई तो नहीं मिलेगा एग्जाम देने का मौका, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
ईमेल और मोबाइल नंबर खुद का डाले
एनटीए ने नीट यूजी के सूचना पत्र में यह स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन के दौरान जो मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दी जाए, वह उनका अपना हो। इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं और अपडेट केवल उसी ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
और भी पढ़ें- NEET UG 2025: फॉर्म भरते समय एक भी गलती हुई तो नहीं मिलेगा एग्जाम देने का मौका, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
आवेदन फॉर्म में नहीं मिलेगी करेक्शन की सुविधा
नीट यूजी 2025 के लिए पंजीकरण के बाद किसी भी चरण में करेक्शन की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय पूरी सावधानी बरतनी होगी। प्रत्येक सेक्शन को सबमिट करने से पहले एडिट और करेक्ट करने का विकल्प मिलेगा, लेकिन एक बार "सबमिट" बटन दबाने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अपलोड करने से पहले फोटो, सिग्नेचर, दाएं और बाएं हाथ के अंगुलियों के निशान और सभी सर्टिफिकेट्स की सही जानकारी और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
कमेंट
कमेंट X