NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी की उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार, जानिए कैसे कर सकेंगे अपने अंकों की गणना
NEET UG 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकती है। परीक्षार्थी आंसर की के जरिए अपने उत्तरों का मिलान करना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर सकती है। यह परीक्षा 4 मई 2025 को पूरे देश में आयोजित की गई थी और अब परीक्षार्थी आंसर की के जरिए अपने उत्तरों का मिलान करना चाहते हैं।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो संभावना है कि 25 मई 2025 के बाद कभी भी उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। आंसर की के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खुलेगी, जिसमें छात्र उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं।
हाईकोर्ट ने लगी रिजल्ट जारी करने पर रोक
नीट यूजी 2025 को लेकर मध्य प्रदेश और मद्रास हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर हुई हैं। बिजली कटौती, सेंटर पर अव्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर छात्रों ने शिकायत दर्ज की है। एमपी हाईकोर्ट ने इंदौर के एक सेंटर का रिजल्ट रोकने का निर्देश दिया है, जबकि मद्रास हाईकोर्ट ने भी रिजल्ट पर रोक लगाई है।
NEET 2025: मार्किंग स्कीम
इस राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कुल 180 अनिवार्य प्रश्न पूछे गए, जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों से संबंधित होते हैं। परीक्षा का कुल अंक भार 720 अंक का होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को +4 अंक मिलते हैं, जबकि किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर -1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है। इस स्कीम के अंतर्गत छात्रों को हर प्रश्न पर सावधानीपूर्वक उत्तर देने की जरूरत होती है, क्योंकि एक भी गलती कुल स्कोर पर असर डाल सकती है।
नीट आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अगर आपको किसी उत्तर पर संदेह है, तो आप उसे चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए:
- आपको प्रति प्रश्न 200 रुपये की फीस देनी होगी।
- आपकी आपत्ति एक विषय विशेषज्ञ पैनल के पास जाएगी।
- फाइनल आंसर की विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद ही तैयार की जाएगी।
- इसी के आधार पर नीट यूजी 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
NEET UG 2025 Answer Key: ऐसे करें चेक और डाउनलोड
- सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब “NEET UG 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- ध्यान से PDF फॉर्मेट में उसे चेक करें।
- भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X