फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2024: Today is the last date for the correction window for NEET UG, the correction window will close a

NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए सुधार विंडो की आज अंतिम तिथि, आज इतने बजे बंद हो जाएगी करेक्शन विंडो

Thu, 11 Apr 2024 10:00 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:00 AM IST
सार

NEET UG 2024: एनटीए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 सुधार विंडो कल बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र 2024 में बदलाव कर सकते हैं। नीट यूजी के आवेदनों में करेक्शन के सुविधा आज रात 11.50 बजे तक मिलेगी. इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
NEET UG 2024: Today is the last date for the correction window for NEET UG, the correction window will close a
NEET UG 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 
विज्ञापन

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) कल, 12 अप्रैल, 2024 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 सुधार विंडो बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार जो अपने आवेदन जमा कर चुके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in/NEET पर जाकर आवेदन पत्र 2024 में बदलाव कर सकते हैं।  

आपको बता दें कि आवेदक पंजीकरण के समय उपयोग किए गए संपर्क नंबर और ईमेल को छोड़कर, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्थिति जैसे विवरण को संपादित कर सकते हैं। उम्मीदवारों अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आवेदन पत्र में सुधार कर पाएंगे। 

विज्ञापन

NEET UG 2024: किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव 

  • पिता का नाम या माता का नाम
  • वर्ग
  • उपश्रेणी
  • परीक्षा शहर
  • परीक्षा का माध्यम
  • कक्षा 10, 12 शैक्षिक विवरण 

NEET UG 2024: जिन उम्मीदवारों ने आधार कार्ड जमा नहीं किया हैं, वे निम्नलिखित विवरण में परिवर्तन कर सकेंगे-
  • स्वयं के नाम, पिता के नाम या माता के नाम में से कोई एक।
  • वर्ग
  • उपश्रेणी
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • परीक्षा शहर
  • परीक्षा का माध्यम
  • कक्षा 10, 12 शैक्षिक विवरण 
विज्ञापन

NEET UG 2024: कैसे करें आवेदन पत्र में बदलाव 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाएंगे। 
  • उसके बाद अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करने के बाद वेबसाइट पर लॉगिन करें। 
  • सुधार विंडो के लिंक पर क्लिक करने के बाद, आवश्यक फ़ील्ड में परिवर्तन करें और सबमिट करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करने के बाद फोर्म का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed