NEET UG 2023: दूसरे राउंड के लिए आज से शुरू हो रही है कॉलेज रिपोर्टिंग प्रक्रिया, जानिए कब है आखिरी तारीख
NEET UG Counselling 2023: जिन भी उम्मीदवारों ने नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग लिया था और सीट आवांटन में उनका नाम आया था, ऐसे उम्मीदवारों को आज से आवांटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। ज्यादा जानकारी खबर में नीचे बताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Round 2 Counselling: नीट यूजी 2023 की काउंसलिंग का दूसरा राउंड चल रहा है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG Round 2 Counselling 2023 में जिन भी उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हुई थीं, उन्हे आज से कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख और काउंसलिंग के तीसरे राउंड से जुड़ी जानकारी आगे बताई गई है।
9 दिनों के भीतर करें रिपोर्ट
छात्रों को आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 9 दिनों की समयावधि दी जाएगी। शामिल हुए अभ्यर्थियों के डेटा का संस्थानों द्वारा सत्यापन 29 से 30 अगस्त के बीच किया जाएगा।
इस तारीख से शुरू होगा तीसरा राउंड
एमबीबीएस और बीडीएस की 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग के चार राउंड होंगे- राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। अस्थायी सीट मैट्रिक्स कब घोषित होगी, अभी इसपर कोई अपडेट नहीं है। हालांकि, NEET UG Round 3 के लिए पंजीकरण 31 अगस्त से शुरू होंगे।
नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग प्रक्रिया
जिन अभ्यर्थियों ने नीट यूजी राउंड 1 या राउंड 2 के लिए पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई, उन्हें बाद के राउंड में भाग लेने के लिए दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने फीस के पूर्ण भुगतान के साथ राउंड 1 या 2 में पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर नया पंजीकरण करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने रिज़ाइन किया था या राउंड 1 या राउंड 2 में रिपोर्ट नहीं की, उन्हें फीस के पूर्ण भुगतान के साथ कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के नए विकल्प भरने होंगे।
8 सितंबर को आएगा तीसरे राउंड का रिजल्ट
पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को 'फ्रेश चॉइस फिलिंग और लॉकिंग' सुविधा का उपयोग करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर, एमसीसी राउंड 3 के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया करेगा और 8 सितंबर को परिणाम घोषित करेगा। छात्रों को आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे और एनईईटी यूजी राउंड 3 आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा और आवंटित मेडिकल कॉलेज में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।
अगर अपग्रेड किया जाता है, तो उम्मीदवारों को राउंड 2 सीट से बाहर निकलना होगा और राउंड 3 सीट में शामिल होना होगा। एक बार शामिल होने के बाद, उम्मीदवार सीट से अपग्रेड या रिज़ाइन नहीं दे पाएंगे।
कमेंट
कमेंट X