फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2023 registration begins know how to apply online at neet.nta.nic.in

NEET UG 2023: नीट यूजी परीक्षा के लिए आज से आवेदन होंगे शुरू, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 05 Mar 2023 02:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 05 Mar 2023 02:35 PM IST
सार

NEET UG 2023: एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG 2023 registration begins know how to apply online at neet.nta.nic.in
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2023 Registration Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी पांच मार्च 2023 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।  इसके लिए लगभग 18 लाख मेडिकल उम्मीदवार नीट यूजी 2023 के पंजीकरण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

देश में मेडिकल विश्वविद्यालयों / कॉलेजों द्वारा विभिन्न एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र नीट यूजी के लिए उपस्थित होते हैं। नीट यूजी 2023 एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पेन और पेपर मोड में 07 मई को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Exam के लिए पात्रता मानदंड

जिन छात्रों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष उत्तीर्ण की है। 12वीं या समकक्ष परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी नीट के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 17 वर्ष है और कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
 
विज्ञापन

NEET UG Exam 13 भाषाओं में आएंगे प्रश्न-पत्र

परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा की अवधि तीन घंटे 20 मिनट होगी। नीट प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। नीट 13 भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, असमिया, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी में आयोजित किया जाता है।

NEET UG 2023 के लिए पंजीकरण कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर दिख रहे NEET-UG 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को पहले बुनियादी विवरण दर्ज करके खुद को पंजीकृत करना होगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण विवरण का उपयोग करते हुए लॉग इन पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र भरें, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed