फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022 Result cut off less than previous years know full detail here

NEET UG 2022 Result: बीते तीन साल में सबसे कम रही नीट यूजी 2022 की कटऑफ, जानें पूरी डिटेल

Thu, 08 Sep 2022 09:59 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 09:59 AM IST
सार

NEET UG 2022 Result: एनटीए की ओर से जारी किए गए NEET UG 2022 के परिणाम के डिटेल्ड पीडीएफ के अनुसार नीट यूजी 2022 का कटऑफ बीते तीन वर्षों में सबसे कम रहा है।

विज्ञापन
NEET UG 2022 Result cut off less than previous years know full detail here
NEET UG Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने बीते बुधवार 07 सितंबर, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा/NEET UG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसे डाउनलोड करने का लिंक अब पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस साल मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित NEET UG 2022 में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NEET UG Result 2022: पढ़ें परीक्षा का ओवरव्यू
NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18 लाख 72 हजार 343 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 17 लाख 64 हजार 571 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वालों में 10 लाख 01 हजार 15 छात्राएं तथा 07 लाख 63 हजार 545 छात्र शामिल हैं। इनमें से कुल 09 लाख 93 हजार 69 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Result 2022: बीते वर्षों से कम रहा कटऑफ
एनटीए की ओर से जारी किए गए NEET UG 2022 के परिणाम के डिटेल्ड पीडीएफ के अनुसार नीट यूजी 2022 का कटऑफ बीते तीन वर्षों में सबसे कम रहा है। नीचे टेबल के माध्यम से हम आपको पूरे डाटा की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं-:  

श्रेणी कट ऑफ पर्सेंटाइल 2022 2021 2020
सामान्य/अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस 50 715-117 720 - 138 720-147
सामान्य + पीएच, ईडब्ल्यूएस + पीएच 45 116-105 137 - 122 146-129
एससी, एसटी और ओबीसी 40 116-93 137 - 108 146-113
एससी और पीएच, एसटी और पीएच, ओबीसी और पीएच 40 104-93 136 - 108 146-113

 

विज्ञापन

NEET UG Result 2022: कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'नीट 2022 परिणाम' पर क्लिक करें।
  • अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें।
  • NEET UG 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed