NEET UG 2022: आज बंद हो जाएगी नीट यूजी 2022 की करेक्शन विंडो, यहां मौजूद है डायरेक्ट लिंक
योग्य अभ्यर्थी 16 जून को रात 9 बजे तक neet.nta.nic.in द्वारा अनुमोदित फील्ड में अपने-अपने आवेदन एडिट कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट (यूजी) 2022 के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन करेक्शन विंडो बंद कर देगा। योग्य अभ्यर्थी 16 जून को रात 9 बजे तक neet.nta.nic.in द्वारा अनुमोदित फील्ड में अपने-अपने आवेदन एडिट कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जो अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने या गलती से अपनी वास्तविक जाति की जानकारी नहीं दे पाए थे, उन्हें इस गलती को सुधारने का मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी अब अपने फॉर्म में हुई इस गलती को ऑनलाइन ही दुरुस्त कर सकते हैं।
17 जुलाई को होगी नीट यूजी 2022 की परीक्षा
बता दें कि नीट यूजी 2022 का एग्जाम 17 जुलाई को होगा, जो दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक यानी 3.20 घंटे तक चलेगा। यह परीक्षा देश के सभी मेडिकल संस्थानों में स्नातक संबंधित मेडिकल कोर्स करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। नीट यूजी 2022 एग्जाम 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और ऊर्दू में आयोजित किया जाएगा।
यहां पढ़ें आधिकारिक नोटिस
अपने फॉर्म में ऐसे कर सकते हैं करेक्शन
- सबसे पहले आपको एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर ही आपको करेक्शन फॉर नीट (यूजी)-2022 पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपको अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आप जरूरी करेक्शन कर पाएंगे। साथ ही, इसके लिए फीस भी देनी होगी।
- सभी बदलाव करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
नीट यूजी करेक्शन विंडो 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक यहां मौजूद हैं।
कमेंट
कमेंट X