फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022 Answer Key Result Likely to Release soon by NTA at neet.nta.nic.in Know Sarkari Result

NEET UG Answer Key: नीट यूजी के परिणाम जारी होने में हो सकती है देरी, जानें क्या है कारण?

Sun, 14 Aug 2022 04:37 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 14 Aug 2022 04:37 PM IST
सार

NEET UG 2022 की आंसर की पर छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। इन आपत्तियों पर विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा किए जाने के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
NEET UG 2022 Answer Key Result Likely to Release soon by NTA at neet.nta.nic.in Know Sarkari Result
NEET UG Result 2022 Answer Key - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Answer Key: मेडिकल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक यानि NEET UG 2022 के परिणाम जारी होने में देरी सामने आ सकती है। परीक्षा हुए करीब 01 महीना बीत जाने के बाद भी अब तक परिणाम तो दूर आंसर की पर भी कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है। नीट परीक्षा को आयोजित कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानि एनटीए की ओर से आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ...

विज्ञापन

क्यों हो रही है देरी?
नीट यूजी परीक्षा आवेदन के मामले में देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस साल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। देशभर और विदेशों के 500 से अधिक केंद्रों पर नीट परीक्षा हुई थी। इतनी अधिक संख्या में कॉपियों के चेक होने में समय तो लगता ही है। यही कारण है कि परिणाम के जारी होने में देरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होगी आंसर की?
विभिन्न वेबसाइटों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी की आंसर की को आज जारी किया जा सकता है। हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा की आंसर की को जारी करने को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख या समय के बारे में अपडेट नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी पर आपत्ति की सुविधा
NEET UG 2022 की आंसर की पर छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। इन आपत्तियों पर विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा किए जाने के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी होंगे। 

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed