{"_id":"657fd2e3020d14e7f70488e2","slug":"neet-ss-counselling-2023-round-2-registration-begins-today-at-mcc-nic-in-apply-by-december-21-2023-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET SS Counselling 2023: नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET SS Counselling 2023: नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Mon, 18 Dec 2023 10:34 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:34 AM IST
सार
NEET SS Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग के संशोधित दूसरे दौर के लिए पंजीकरण आज, 18 दिसंबर से शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट सुपर स्पेशलिटी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET SS Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग के संशोधित दूसरे दौर के लिए पंजीकरण आज, 18 दिसंबर से शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट एसएस 2023 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे नीट एसएस काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर 21 दिसंबर तक इस राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुल्क विवरण
आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा जो कि गैर-वापसी योग्य है और 2 लाख रुपये वापसी योग्य सुरक्षा जमा शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीट एसएस काउंसलिंग 2023: राउंड 2 शेड्यूल
| घटना | तिथियां |
| पंजीकरण, भुगतान | 18 दिसंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 (दोपहर 12 बजे तक), भुगतान 21 दिसंबर 2023 दोपहर 3 बजे तक |
| च्वाइस फिलिंग, लॉकिंग | 18 दिसंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 (रात 11:55 बजे तक) च्वाइस-लॉकिंग 21 दिसंबर 2023 शाम 4 बजे से 21 दिसंबर 2023 रात 11:55 बजे तक |
| सीट आवंटन की प्रक्रिया | 22 दिसंबर, 2023 |
| परिणाम | 23 दिसंबर 2023 |
| आवंटित संस्थान को रिपोर्टिंग | 24 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक |
नीट एसएस काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- NEET SS टैब पर क्लिक करें।
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा जमा का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X